UP News: तीसरी शादी करने पहुंचे दूल्हे को बनाया मुर्गा, जानें आगे क्या हुआ…

10 सितंबर को जहांगीर, शामली से अपनी बारात लेकर मुजफ्फरनगर के परासौली गांव गया हुआ था।

0
282
दुल्हे को मुर्गा बनाने की घटना
दुल्हे को मुर्गा बनाने की घटना

UP News: यूपी से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां अपनी तीसरी शादी करना एक युवक को भारी पड़ गया। बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को लोगों ने पहले बंधक बनाकर पीटा, उसके बाद उसे मुर्गा भी बना दिया। मामला तूल पकड़ा तो इसमें पुलिस की भी एंट्री हो गई। वहीं, घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

UP News: दुल्हे को बनाया मुर्गा
UP News: दुल्हे को बनाया मुर्गा

UP News: पहली पत्नी ने खोली दूल्हे की पोल

दूल्हे को मुर्गा बनाने की घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की है। बताया गया कि 10 सितंबर को जहांगीर, शामली से अपनी बारात लेकर मुजफ्फरनगर के परासौली गांव गया हुआ था। इसकी भनक लगते ही उसकी पहली पत्नी मौके पर पहुंचकर हंगामा करने लगी। उसने दूल्हे की पोल खोलते हुए बताया कि इसने पहले भी दो शादियां कर रखी हैं। यह बात सुनते ही लड़की पक्ष वाले गुस्से से लाल हो गए। उन्होंने पहले दूल्हे को बारात सहित बंधक बनाया और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके साथ ही जहांगीर को मुर्गा भी बना दिया। यह दृश्य किसी ने मौके से अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

बिचौलिए ने नहीं बताई थी सच्चाई

वहीं, मामले में दुल्हन के भाई वारिस का कहना है कि हमने अपनी बहन की शादी जहांगीर से तय की थी। हमें बिचौलिए ने नहीं बताया कि दूल्हे की पहले दो शादी हो चुकी हैं। जहांगीर की पहली पत्नी ने जब आकर यह जानकारी दी तो लोग गुस्से से भर गए और दूल्हे की पिटाई कर दी। इस दौरान उसे मुर्गा भी बनाया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को शांतिभंग में चालान कर जेल भेज दिया है। इसकी जानकारी सीओ बुढ़ाना विनय कुमार ने दी।

यह भी पढ़ेंः

पाइरेसी का शिकार हुई Brahmastra, फुल HD में हुई लीक

Jharkhand में दिखा इंसान-पशु का प्रेम, जब मालिक की अर्थी के पास रोने लगा बछड़ा, देखें Viral Video..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here