Viral Video: जगराते में उछल-उछल कर ढोल बजा रहा था शख्स, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

वीडियो में देखा जा सकता है कि जागरण में सभी कई महिलाएं और बच्चे मौजूद हैं। कार्यक्रम में ढोलवाला जिस अंदाज में ढोल बजा रहा उसे देखकर सारी महिलाएं भी खुदको हंसने से रोक नहीं पा रही हैं।

0
296
Viral Video: जगराते में उछल-उछल कर बजा रहा था शख्स ढोल, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Viral Video: जगराते में उछल-उछल कर बजा रहा था शख्स ढोल, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन अजब-गजब वीडियो शेयर की जाती है। इनमें से कुछ वीडियो चौंकाने वाली होती हैं तो कुछ को देख आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाते हैं। वहीं ऐसी कई वीडियो होती हैं जिन्हें बार-बार देखने का मन होता है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

दरअसल, Viral Video एक जगराते का है जिसमें ढोल बजाने वाला अपने ढोल बजाने के अनोखे तरीके के लिए खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में ढोल वाला पूरी मस्ती में उछल-उछल कर ढोल बजा रहा है।

Viral Video: जगराते में उछल-उछल कर बजा रहा था शख्स ढोल, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
Viral Video

Viral Video: ढोल बजाते हुए मस्ती में झूम रहा ढोलवाला

इंस्टाग्राम पर ‘रंगीले हरयाणवी’ यूजर अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो किसी जागरण का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जागरण में कई महिलाएं और बच्चे मौजूद हैं। कार्यक्रम में ढोलवाला जिस अंदाज में ढोल बजा रहा उसे देखकर सारी महिलाएं भी खुदको हंसने से रोक नहीं पा रही हैं। शख्स जोर-जोर से कूद कर ढोल बजा रहा है। उसके भीतर इतनी कमाल की एनर्जी है कि लोग देख कर हैरान हैं।

गौरतलब है कि इस वीडियो को सिंगर जस्टिन बीबर ने भी शेयर किया है जिसके बाद उनके फैन्स भी वीडियो को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। शख्स के इतने दिलचस्प अंदाज में ढोल बजाने का ये नजारा शायद ही पहले कभी किसी ने देखा हो। इस अनोखे अंदाज के सोशल मीडिया यूजर्स दीवाने हो गए हैं। अब तक इस वीडियो पर हजारों लाइस आ चुके हैं। वहीं, लोग इस पर कई दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here