Nagaland Minister Temjen Imna: नागालैंड के मंत्री ने किया जबरदस्त डांस, Video वायरल

नागालैंड के मंत्री का यह वीडियो त्संगरेमोंग उत्सव का है। कार्यक्रम में सामूहिक डांस का आयोजन किया गया था। जिसमें मंत्री जी खुदको शमिल होने से रोक नहीं पाए।

0
276
Nagaland Minister Temjen Imna: अपनी छोटी आंख पर दिए बयान के बाद चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री ने किया जबरदस्त डांस, Video वायरल
Nagaland Minister Temjen Imna: अपनी छोटी आंख पर दिए बयान के बाद चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री ने किया जबरदस्त डांस, Video वायरल

Nagaland Minister Temjen Imna: हाल ही में अपनी छोटी आंख पर दिए बयान के बाद चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जा रहा। मंत्री पहले ही अपने बयान से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुके हैं और अब उनका ये वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी चर्चा हो रही है।

तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वो जबरदस्त डांस मूव करते दिख रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन भी दिया है।

Nagaland Minister Temjen Imna: अपनी छोटी आंख पर दिए बयान के बाद चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री ने किया जबरदस्त डांस, Video वायरल
Nagaland Minister Temjen Imna

Nagaland Minister Temjen Imna: सामूहिक नृत्य में कदम से कदम मिला कर नाचे मंत्री

नागालैंड के मंत्री का यह वीडियो त्संगरेमोंग उत्सव का है। कार्यक्रम में सामूहिक डांस का आयोजन किया गया था। जिसमें मंत्री जी खुदको शमिल होने से रोक नहीं पाए। डांस कर रहे कलाकारों के साथ मंत्री तेमजेन इम्ना अलॉन्ग ने भाग लिया और जमकर थिरके। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, देखिए मैं नाच भी सकता हूं।

बता दें कि त्संगरेमोग नागाओं का त्योहार है, जो फसल के पकने के बाद मनाया जाता है। माना जाता है कि यह भगवान का आशीर्वाद है और फसल ठीक तरीके से पक गई। यह एक समृद्ध और पारंपरिक विरासत है, जिसे नागा अब तक उत्साहपूर्वक संरक्षित करते चले आ रहे हैं और आने वाली पीढ़ी इसे आगे बढ़ाती चली जाएगी।

Nagaland Minister Temjen Imna: मंत्री ने उत्सव में लोगों को शामिल होने के लिए किया आमंत्रित

Nagaland Minister Temjen Imna: अपनी छोटी आंख पर दिए बयान के बाद चर्चा में आए नागालैंड के मंत्री ने किया जबरदस्त डांस, Video वायरल
Nagaland Minister Temjen Imna

तेमजेन इम्ना अलॉन्ग नागालैंड के उच्च शिक्षा और जनजातीय मामलों के मंत्री हैं। वह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे जहां का ये वीडियो है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लोगों से इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया और कहा नागालैंड की संस्कृति के बारे में जानने के लिए यहां पधारिए।

उनके इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक आ चुके हैं। लोग वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर 10 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here