UP Rains: फिरोजाबाद हुआ जलमग्न, गैराज में रखी गाड़ियां डूबीं, देखें VIDEO

फिरोजाबाद में 24 घंटे की बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। इसी बीच एक कार गैराज में रखी कारों के डूबने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

0
149
UP Rains: फिरोजाबाद हुआ जलमग्न, गैराज में रखी गाड़ियां डूबीं, देखें VIDEO
UP Rains: फिरोजाबाद हुआ जलमग्न, गैराज में रखी गाड़ियां डूबीं, देखें VIDEO

UP Rains: इस समय उत्तर प्रदेश में भारी बारिश ने लोगों की जान आफत में डाली हुई है। फिरोजाबाद में लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे शहर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इसी बीच शहर के एक इलाके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई कारें पानी में डूबती दिख रही हैं। ये वीडियो बोध आश्रम चौराहे के निकट बने कार गैराज का है, जहां खड़ी गाड़ियां पानी भरने से डूब गयीं।

UP Rains: फिरोजाबाद हुआ जलमग्न, गैराज में रखी गाड़ियां डूबीं, देखें VIDEO
UP Rains

फिरोजाबाद में बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 24 घंटे की लगातार बारिश से बोध आश्रम के निकट कार गैराज में खड़ी कई गाड़िया डूब गयीं। 10 से 12 फुट पानी भरने के कारण ऐसा हुआ। हालांकि, इलाके से लगातार पानी निकालने का काम जारी है। गाड़ी मालिकों का कहना है कि लाखों का नुकसान हुआ है।आरोप है कि गैराज मालिक की लापरवाही से यह नुकसान हुआ है।

UP Rains: लाखों का हुआ नुकसान

फिरोजाबाद में 24 घंटे की बारिश से हालात बेहद खराब हो गए हैं। इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गयी है। इसी बीच एक कार गैराज में रखी कारों के डूबने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दर्जनों की संख्या में रखी इन गाड़ियों के डूबने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली इलाके में हड़कंप मच गया। कार मालिकों ने इस पर नाराजगी जतायी है और गैराज मालिक पर आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि अगर सही समय पर कारों को वहां से निकाल लिया जाता तो इन कारों को बचाया जा सकता था। इन कारों के डूबने से करीब लाखों के नुकसान की आंशका जतायी गयी है।

UP Rains: फिरोजाबाद के कई और इलाके में बाढ़ जैसे हालात

बता दें कि फिरोजाबाद के नगर निगम के वार्ड नंबर 56 के उर्दू नगर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों का आरोप है कि नगर निगम काम नहीं कराता। यहां बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। लोग अपना घर छोड़कर सीढ़ी लगाकर छतों पर रहने को मजबूर हैं। लोग यह स्थिति देखकर डरे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि फिरोजाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है लेकिन उर्दू नगर का विकास कभी हुआ ही नहीं।

UP Rains: यूपी के कई जिलों में पानी से जीवन अस्त-व्यस्त

UP Rains: फिरोजाबाद हुआ जलमग्न, गैराज में रखी गाड़ियां डूबीं, देखें VIDEO
UP Rains

बता दें कि उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद आयी बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई जगहों पर मकान गिरने से लोगों की मौत हो गयी। बारिश में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। वहीं, बारिश को लेकर नोएडा में अलर्ट जारी किया गया है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूल बंद किए गए हैं। 2 दिन से हो रही बारिश के कारण ये फैसला लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिकोहाबाद में एक घर गिरने से 6 साल के बच्चे की दबकर मौत हो गयी। वहीं, 7 लोग घायल हो गए। इस दौरान बचाव कार्य में जुटे एक फायरकर्मी भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here