Seema Haider: सभी पर सवार है आजादी का जश्‍न, जानिए सीमा हैदर और अंजू ने किस अंदाज में सेलिब्रेट किया Independence Day 2023 ?

Seema Haider: अंजू पाकिस्तान की आजादी का जश्न मना रही हैं तो वहीं सीमा हिंदुस्तान में स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर तिरंगा फहरा रही हैं।

0
150
Seema Haider: अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा
Seema Haider: अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा

-शिवानी यादव। Seema Haider: पाकिस्तान की सीमा हैदर और भारत की अंजू दोनों अलग-अलग मुल्क से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन जज्बात समान हैं। एक हिंदुस्तान की हैं तो दूसरी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हैं। अंजू पाकिस्तान में आज पाकिस्तान की आजादी का जश्न मना रही हैं। दूसरी तरफ सीमा हिंदुस्तान में स्वतंत्रता दिवस से ऐन पहले हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर बड़ी ही शान के साथ तिरंगा फहरा रही हैं।

Seema Haider: सीमा हैदर ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे !

सीमा हैदर और अंजू इन दोनों नामों की चर्चा बहुत अधिक हो रही है। सीमा हैदर जोकि अपने प्रेमी सचिन के लिए भारत आयीं। वहीं, अंजू भारत से पाकिस्तान गईं। ये बात दोनों में समान थी। इसी बीच एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा हैदर तिरंगा साड़ी, माथे पर ‘जय माता दी’ की चुनरी पहन ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रही हैं। अंजू ने भी पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस मनाया है ।

Seema Haider: अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा
Seema Haider

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पाकिस्तान पहुंची अंजू ने आज यानि (14 अगस्त) को नसरुल्लाह के साथ मिलकर पाकिस्तान की यौम-ए-आजादी (स्वतंत्रता दिवस) मनाया।
इस दौरान पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज ने अंजू का इंटरव्यू भी लिया और उसे फातिमा तो वहीं नसरुल्लाह को उसका शौहर कहकर संबोधित किया। बता दें, पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है, जबकि भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

Seema Haider: अंजू ने मनाया 14 अगस्त तो सीमा हैदर ने लहराया तिरंगा
Seema Haider

Seema Haider: चार बच्चों के साथ भारत पहुंची थी सीमा हैदर

बता दें, सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई और उसने नोएडा में रहने वाले सचिन मीणा से शादी कर ली। साल 2019 में दोनों की ऑनलाइन गेम पबजी पर मुलाकात हुई थी। इसके बाद,मई,2023 में वह नेपाल के जरिए भारत पहुंची। 4 जुलाई को जब वह सचिन के साथ शादी के लिए वकील के पास गई तो भारत में अवैध तरीके से घुसने के लिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ सचिन और सचिन के पिता की भी गिरफ्तारी हुई। हालांकि, 2-3 दिन में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here