प्यार गुस्सा और बर्बरता…गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मारी लातें, अब सनकी बॉयफ्रेंड के घर पर चला बुलडोजर

आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
250
Rewa Viral News
Rewa Viral News

Rewa Viral News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले में प्रेमिका की बेरहमी से पिटाई करने वाले सनकी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं आरोपी पंकज त्रिपाठी के “अवैध रूप से बने घर” पर भी बुलडोजर चलाया गया है। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से किसी बात को लेकर नाराज था, जिसके बाद उसने युवती की बेरहमी से पीटाई कर दी। वहीं, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र का है।

Rewa Viral News
Rewa Viral News

Rewa Viral News: पिटाई से लड़की हुई बेहोश

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक युवक एक लड़की को पीट रहा है। वह किसी बात को लेकर पहले उस लड़की से गुस्सा होता है और फिर उसे मारने लगता है। बताया गया कि इस मारपीट का वीडियो लड़के के किसी साथी ने ही बनाया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले युवक लड़की को जोर से तमाचा मारता है। उसके बाद लड़की को जमीन पर पटक देता है। फिर लात-घूंसो से बेरहमी से पिटाई करने लगता है। इस दौरान वह लड़की बेहोश हो गई।

काफी देर तक वह वैसे ही बेहोश सड़क पर पड़ी रही। फिर आसपास के ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया। रीवा के एसडीओपी नवीन तिवारी ने बताया कि “पंकज त्रिपाठी नामक लड़का अपनी एक दोस्त को अपने गांव लेकर जा रहा था, इस दौरान उनका किसी बात पर विवाद हो गया और लड़के ने लड़की को बुरी तरह से मारा। पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया” अधिकारी तिवारी ने आगे बताया कि कुछ लोगों द्वारा इस घटना का वीडियो बनाया गया। थाना मऊगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्‍मदिन पर राष्ट्रपति व PM Modi ने किया याद, केंद्रीय मंत्री समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mann Ki Baat Live Updates: PM मोदी कर रहे हैं 2022 के आखिरी ‘Mann Ki Baat’ को संबोधित, कहा- ये साल उपलब्धियों से भरा रहा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here