Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार वायरल वीडियो में जानवरों का मजेदार कारनामा शामिल होता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक हाथी मजे से गोलगप्पे खाता नजर आ रहा है। यह वायरल वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Elephant Viral Video: यहां देखें मजेदार वीडियो
शायद ही ऐसा हो कि गोलगप्पा किसी को नापसंद हो। लोग चटकारे लेकर गोलगप्पे खाते हैं, यहां तक कि कई लोग तो गोलगप्पे का कॉम्पटिशन भी करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर हाथी के गोलगप्पे खाने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह हाथी सड़क किनारे लगे गोलगप्पे के ठेले पर पहुंच गया और मजे से गोलगप्पे खाने लगा। इस वीडियो में ठेले वाले हाथी को एक-एक कर के गोलगप्पे उसके सूंड पर रखते जाते और हाथी भी बिना रुके सारे गोलगप्पे खा रहा है।
Elephant Viral Video: ऐसा कारनामा देखकर आसपास के लोग भी हैरान हो गए। सभी उसकी वीडियो बनाने लगे। इस वीडियो में हाथी के साथ उसका मालिक भी नजर आ रहा है जो हाथी के ऊपर बैठा है।
Elephant Viral Video: पहले भी वायरल हुए हैं कई मजेदार वीडियो
भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में एक हाथी को अपने बच्चे हाथी से मिलाने के लिए वन अधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए दिखाया गया है। दरअसल, अपने बच्चे को खो चुकी हथिनी मां दुखी है। एक बच्चा जिसने अपनी मां को खो दिया है, वह भी उतना ही व्यथित है। तमिलनाडु के वन अधिकारी, मां-बच्चे को फिर से मिलाने में सफल रहे हैं। इससे प्रसन्न होकर हाथिनी मां ने अधिकारी को आशीर्वाद देकर धन्यवाद दिया।
हाल ही में हाथी का एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक जंगली हाथी रात को मस्ती में सड़क पर चल रहा है और अचानक रास्ते में आई बाइक को लात मारकर गिरा देता है। इस हाथी ने शहर में घूमते हुए असम राज्य परिवहन निगम बस स्टैंड पहुंच गया, जहां इसने कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा दिया था।
संबंधित खबरें:
हाथी ने किया ऐसा स्टंट, Viral Video देख कर दंग रह जाएंगे आप