UP News: धूमधाम से मनाया गया नन्हे हाथी ‘सावन’ का बर्थडे, वन विभाग ने गजराज को 140 किलो का केक कटवाकर दिया गिफ्ट

कालागढ़ हाथी कैंप में एक नन्हें हाथी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर वन विभाग ने खूब सजावट की थी गुब्बरे, फूल से डेकोरेशन की थी। नन्हें हाथी को भी सजाया गया था।

0
227
UP News: धूमधाम से मनाया गया नन्हें हाथी 'सावन' का हैप्पी बर्थडे, वन विभाग ने गजराज को 140 किलो का केक कटवाकर दिया गिफ्ट
UP News: धूमधाम से मनाया गया नन्हें हाथी 'सावन' का हैप्पी बर्थडे, वन विभाग ने गजराज को 140 किलो का केक कटवाकर दिया गिफ्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के वन विभाग से बेहद दिलचस्प घटना देखने को मिली है। जो पूरे इलाके में चर्चा बटोर रही है। यूपी के बिजनौर के कालागढ़ एलिफेंट कैंप की बेहद रोचक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल, कालागढ़ हाथी कैंप में एक नन्हें हाथी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर वन विभाग ने खूब सजावट की थी गुब्बारे, फूल से डेकोरेशन की थी। नन्हें हाथी को भी सजाया गया था। सावन के साथ अन्य हाथियों को भी खूबसूरत ढंग से तैयार किया गया था।

UP News: धूमधाम से मनाया गया नन्हें हाथी 'सावन' का हैप्पी बर्थडे, वन विभाग ने गजराज को 140 किलो का केक कटवाकर दिया गिफ्ट
UP News

अपने-अपने महावतों के साथ ये हाथी हाथीशाला में मस्ती के साथ घूमते हुए भी नजर आए। जिसकी खूबसूरत तस्वीरें साझा की गई। ये सेलिब्रेशन 2 अगस्त को वन विभाग ने 4 साल के सावन नाम के हाथी के लिए मनाया था। इस मौके पर वन विभाग ने पूरे 140 किलो का फ्रूट केक हाथियों के लिए बनवाया था जिसका लुत्फ इन हाथियों ने जमकर उठाया।

UP News: अधिकारियों ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

4 साल के सावन हाथी का जन्मदिन मनाते हुए अधिकारी भी बेहद खुश नजर आए। अधिकारियों ने स्पेशल केक बनवा कर हाथी को सरप्राइज दिया। बताया जा रहा कि इस केक को बनाने में 6 घंटे लगे और तब जाकर ये 140 किलो का केक तैयार हुआ। सभी ने केक काटते हुए ताली बजाकर सावन का उत्साह बढ़ाया।

UP News: धूमधाम से मनाया गया नन्हें हाथी 'सावन' का हैप्पी बर्थडे, वन विभाग ने गजराज को 140 किलो का केक कटवाकर दिया गिफ्ट
UP News

केक काटकर सावन और उसके साथियों ने बड़े चाव से केक खाया। बता दें कि इस सावन हाथी का जन्मदिन बीते 4 सालों से लगातार 2 अगस्त को मनाया जाता है और इस दिन वन अधिकारी भी उसके जन्मदिन में शामिल होते हैं।

UP News: कर्नाटक के लाए गए थे 9 हाथी

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कालागढ़ एलिफेंट कैंप में 9 हाथी 9 साल पहले कर्नाटक से लाए गए थे। इनमें से एक हाथी कंचंभा ने 4 साल पहले एक नन्हें हाथी को जन्म दिया था। जिसका नाम पहले शंभू रखा गया था। बाद में इसे बदलकर सावन कर दिया गया।

UP News: धूमधाम से मनाया गया नन्हें हाथी 'सावन' का हैप्पी बर्थडे, वन विभाग ने गजराज को 140 किलो का केक कटवाकर दिया गिफ्ट
UP News

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एलिफेंट कैंप कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में बहुत अहमियत रखता है। यहां मानसून के समय गश्त करने के दौरान हाथियों का उपयोग किया जाता है और उनका खास ख्याल रखा जाता है। यहां हाथियों के लिए पूरी सुविधा है जैसे- रहना, खाना, इलाज, दवा आदि।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here