#ChakDeIndia: पीएम मोदी ने हॉकी खिलाड़ियों से की बात, कहा आपने देश को दिया गर्व का पल, देखें वीडियो

0
308

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक साल 2020 में इतिहास रच दिया है। टीम ने 41 साल बाद सेमीफाइनल में प्रेवश किया था। देश को उम्मीद थी कि टीम के धुरंधर खिलाड़ी भारत की झोली में मेडल डालेंगे। हॉकी टीम देश की जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी, ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

भारतीय हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हरा कर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। देश को यह खुशी का पल पूरे 41 साल बाद मिला है। 41 साल के सूखे के बाद देश को खुशियों की बूंद मिली हैं। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हॉकी खिलाड़िओं से बात की है। पीएम ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने हॉकी प्लेयर मनप्रीत सिंह से बात करते हुए कहा कि, मनप्रीत जी आप को और पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई। आपने ने और टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरा देश झूम रहा है। मन खुशी से भर गया है। पूरा देश नाच रहा है। आपने देश को गर्व का पल दिया है।

पीएम मोदी के प्रोत्साहन पर मनप्रीत सिंह शुक्रिया कहते हुए बोलते हैं..सर आपका प्रोत्साहन हमारे लिए काफी अहम था। इस पर पीएम मोदी कहते हैं..आपकी मेहनत ने काम किया है। मेहनत के दम पर आपने देश को गर्व का पल दिया है।

इसी दौरान पीएम मोदी अन्य खिलाड़ी से भी बात करते हैं उन्होंने, यहां पर बधाई दी है..साथ ही टीम के कोच Graham Reid से भी पीएम मोदी ने वार्ता की। पीएम मोदी ने कोच को भी बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here