Home Tags Team India

Tag: Team India

Virat Kohli: कब खत्म होगा शतकों का अकाल? विराट ने 744...

0
India और New Zealand के बीच खेले जा रहे मुंबई टेस्ट में भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम की कुल बढ़त 539 रन हो गई। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 540 रनों का लक्ष्य दिया गया है। इससे पहले टीम इंडिया को पहली पारी में 325 पर ऑलआउट करने के बाद न्यूजीलैंड मात्र 62 के स्कोर पर सिमट गई थी। Virat Kohli दूसरी पारी में 36 रन बनाकर आउट हुए। विराट ने 744 दिन के बाद भी शतक नहीं बना पाए।

Omicron के खतरे के बावजूद India का South Africa दौरा हुआ...

0
New Zealand के खिलाफ दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद India को South Africa दौरे पर जाना है। कोरोना वायरस को नए खतरे ओमिकॉन के खतरे को देखते हुए कुछ दिनों से बहुत कयास लगाए जा रहे थे कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी या नहीं। इस दौरे को लेकर बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। यह दौरा 17 दिसंबर से शुरू होगा।

KL Rahul और Athiya Shetty ने खुलकर पहली बार सबके सामने...

0
Team India के स्टार बल्लेबाज KL Rahul और बॉलीबुड एक्ट्रेस Athiya Shetty ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया। अथिया अपने भाई की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर में केएल राहुल के साथ पहुंची। इस प्रीमियर में दोनों पहली बार रिलेशनशिप को लेकर खुलकर सामने आए। दोनों को एक साथ देखने के बाद फैंस के बहुत खुश हुए और उनके मन से पर्दा भी हठ गया। अथिया स्टेज पर राहुल का हाथ पकड़े स्टेज पर पहुंची। इस प्रीमियर में राहुल के अलावा अथ‍िया की मां और पापा सुनील शेट्टी भी मौजूद थे।

Mayank Agarwal ने जड़ा चौथा शतक, New Zealand के खिलाफ शुरुआती...

0
India और New Zealand के बीच खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने अच्छी शुरुआत की। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पहली बार 50+ की पार्टनरशिप की है। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने 80 रन जोड़े। लेकिन शुभमन गिल के आउट होते ही पुजारा और विराट कोहली भी 80 के स्कोर पर आउट हो गए। दोनों के आउट होने के बाद मंयक के कंधे पर पूरी जिम्मेदारी आ गई और उस जिम्मेदारी को निभाते हुए मंयक ने चौथा शतक जड़ दिया।

South Africa का दौरा जारी रखकर BCCI क्या खिलाड़ियों के साथ...

0
New Zealand के खिलाफ दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद India को South Africa दौरे पर जाना है। लेकिन इस दौरे पर सबसे बड़ा चिंता का विषय कोरोना का नया वैरिएंट है। जो कि हाल में ही व्यापक रूप ले चुका है। पिछले कुछ दिनों से दक्षिण अफ्रीका में ओमिक्रॉन वैरिएंट के कारण कोरोना के नए मामले में तेजी आई है। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए दिसंबर के दूसरे सप्ताह में रवाना होना है।

वानखेड़े में खत्म हो सकता है Virat Kohli के शतक का...

0
India और New Zealand के बीच कानपुर टेस्ट ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों की नजर मुंबई टेस्ट मैच पर है। 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस टेस्ट में विराट कोहली वापसी करने जा रहे है। कोहली को पहले टेस्ट से आराम दिया गया था। अब विराट वापसी के लिए तैयार है। विराट पिछले दो सालों से इंटरनेशनल क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगया है। ऐसे में फैंस को उनसे मुंबई में शतक की उम्मीद रहेगी।

IPL 2022: KL Rahul को लेकर Anil Kumble का बड़ा बयान,...

0
Punjab Kings के पूर्व कप्तान KL Rahul को रिलीज किए जाने के बाद टीम के हेड कोच Anil Kumble ने बड़ा बयान दिया है। अनिल कुंबले ने कहा कि राहुल खुद ऑक्शन में जाना चाहते थे और इसी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया।

Cricket News Updates: फिल्म ’83’ का ट्रेलर रिलीज, कपिल देव की...

0
India ने 1983 में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। उस जीत को कबीर खान ने फिर से रिक्रिएट किया है। फिल्म के ट्रेलर में कपिल देव की वो पारी दिखाई गई, जिसे आजतक टी वी पर कोई नहीं देख पाया। कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रनों की पारी थी, जिसने न केवल इस मैच में जीत दिलाई थी बल्कि वर्ल्ड कप से बाहर होने जा रही टीम इंडिया को दोबारा होड़ में शामिल कर दिया था।

IPL 2022 Retention: सभी फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट जारी, इन खिलाड़ियों...

0
IPL 2022 को लेकर सभी टीमें अपनी तैयारी में जुटी है। आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन जनवरी में होना है। उससे पहले मौजूदा 8 टीमों के फ्रेंचाइजियों को मंगलवार 30 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों के नामों का एलान करना है। आज रात 9:30 बजे से खिलाड़ियों की नामों की घोषणा की जाएगी। रिटेंशन के पहले कुछ टीमों के खिलाड़ियों की नामों पर मोहर लगा दिया गया है।

World Test Championship में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, टेस्ट ड्रॉ...

0
IND vs NZ: India और New Zealand के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। 2018 के बाद भारतीय जमीन पर पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ। भारतीय टीम को इस ड्रॉ से बड़ा नुकसान हुआ है। टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 की लिहाज से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को उसके घर में हराया है। इसी वजह से अब पाकिस्तान रैंकिंग में भारत से आगे निकल गया है।