IPL 2022: KL Rahul को लेकर Anil Kumble का बड़ा बयान, कहा- राहुल ऑक्शन में जाना चाहते थे इसीलिए रिलीज किया गया

0
394
kl rahul
kl rahul

Punjab Kings के पूर्व कप्तान KL Rahul को रिलीज किए जाने के बाद टीम के हेड कोच Anil Kumble ने बड़ा बयान दिया है। अनिल कुंबले ने कहा कि राहुल खुद ऑक्शन में जाना चाहते थे और इसी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया।

रिटेंशन में पंजाब किंग्स ने दो नामों को रिटेन किया। मंयक अग्रवाल और अर्शदीप सिंह को रिटेन किया है। पंजाब किंग्स ने इसके अलावा किसी के नामों की चर्चा नहीं की। पंजाब किंग्स ने केएल राहुल को भी रिलीज कर दिया।

पंजाब किंग्स की टीम के लिए मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है। उनके अलावा अर्शदीप सिंह को 4 करोड़ रूपये में रिटेन किया गया है। अर्शदीप सिंह अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी की राशि कम होती है इसलिए पंजाब ने यह निर्णय लिया। कुल 16 करोड़ रूपये में उन्होंने अपने दो नामों को शामिल किया है। लेकिन पर्स से 18 करोड़ काटे गए।

राहुल को रिलीज करने के बाद कुंबले का बड़ा बयान

उन्होंने कहा “निश्चित तौर पर हम के एल राहुल को रिटेन करना चाहते थे। यही वजह है कि हमने उन्हें दो साल पहले ही कप्तान बना दिया था लेकिन राहुल ने खुद ऑक्शन में जाने का निर्णय लिया। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। प्लेयर को ये फैसला लेना होता है और हम उनके साथ है।”

IPL 2022 Retension में कई खिलाड़ी हुए मालामाल, वेंकटेश अय्यर और उमरान मलिक की सैलरी में हुई कई गुणा की बढ़ोतरी

IPL 2022 Retention: सभी फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट जारी, इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, जानें सबकुछ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here