भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी विकेट के आगे जितना कमाल करते हैं उतना ही विकेट के पीछे भी करते हैं। धोनी जितनी तेजी से छक्के लगाते हैं उतनी ही फूर्ती से बल्लेबाजों को स्टंप आउट और रन आउट भी करते हैं। धोनी को अक्सर बिना विकेट को देखे रन आउट करते हुए देखा जाता है। ऐसा ही एक और कारनामा आईपीएल 10 के 30वें मैच में देखने को मिला। मैच कोलकाता और पूणे के बीच खेला जा रहा था। कोलकाता की तरफ से सलामी बल्लेबाज के तौर पर गौतम गंभीर और सुनिल नारायण मैदान पर उतरे। तभी धोनी ने एक बार फिर सुनील नारायणन को आउट कर अपनी शानदार विकेट कीपिंग का नजारा पेश किया।

कोलकाता की पारी के दौरान तीसरे ओवर में जब खिलाड़ी ने धोनी की ओर थ्रो फेंकी, धोनी ने बिना स्टंप को देखे ऐसे ही पीछे गेंद मार दी और गेंद सीधा स्टंप पर लगा। अगर धोनी गेंद को पहले ग्ल्वस में लेते और फिर विकेट में मारते तो यकीनन सुनील नारायण रन आउट होने से बच जाते। लेकिन धोनी की इस चतुराई की बदौलत  सुनील नारायण रन आउट हो गये। हालांकि पुणे यह मैच जीत ना सकी लेकिन महेंद्र सिंह धोनी की विकेट के पीछे की बेमिसाल तेजी और फुर्ती का यह नजारा क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा याद रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here