Home Tags Team India

Tag: Team India

Rohit Sharma दूसरे टेस्ट जीतते ही रचेंगे खास इतिहास, India लगातार...

0
India और Sri Lanka के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 12 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। यह मैच Rohit Sharma के लिए भी काफी अहम होने वाला है। रोहित इस मैच में अपने नाम एक रिकॉर्ड हासिल कर सकते हैं। अगर यह मुकाबला इंडिया जीत जाती है तो लगातार 11वां मैच जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच डे-नाइट टेस्ट के रूप में खेला जाएगा।

Cheteshwar Pujara को काउंटी चैंपियनशिप के लिए ससेक्स के तरफ से...

0
Team India के भरोसेमंद टेस्ट टीम के बल्लेबाज Cheteshwar Pujara को भारतीय टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। पुजारा काफी समय से अपने फॉर्म से जूझ रहे थे। वो रणजी ट्रॉफी में भी कुछ कमाल नहीं दिखा सके। लेकिन अब उनके लिए अच्छी खबर आ रही है कि वो इंग्लैंड में जाकर अपनी फॉर्म हासिल कर सकते है। इतना ही नहीं भारत की टीम को जुलाई में इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच खेलना है। ऐसे में पुजारा को दमदार प्रदर्शन करना होगा।

Team India दूसरे टेस्ट के लिए पहुंची बैंगलोर, 12 मार्च से...

0
Team India दूसरे टेस्ट मैच के लिए बैंगलोर पहुंच गई है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच डे-नाइट टेस्ट होगा। जो पिंक बॉल से खेला जाएगा। रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली भारतीय टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 12 मार्च से अपना दूसरा टेस्ट खेलेंगे। पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराया, उसके बाद खिलाड़ियों ने पिंक बॉल टेस्ट के लिए अभ्यास की।

Ravindra Jadeja बने नंबर-1 ऑलराउंडर, विराट कोहली और ऋषभ पंत को...

0
Team India के ऑलराउंडर Ravindra Jadeja ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके बाद रविंद्र जडेजा को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। ताजा अपडेट के बाद ऑलराउंडर रैंकिंग में जडेजा नंबर एक के पायदान पर पहुंच गए है। जबकि कोहली और पंत की रैंकिंग में सुधार हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के मार्नश लाबुशेन बल्लेबाजों की रैंकिंग में 936 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए है।

Rohit Sharma बीसीसीआई को इंटरव्यू देते समय हुए भावुक, कहा- भारतीय...

0
Rohit Sharma की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने मोहाली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। तीनों प्रारूप के कप्तान बनने के बाद रोहित का यह पहला टेस्ट मैच था और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में इतिहास रच दिया। बीसीसीआई टीवी पर एक इंटरव्यू दिया, जिसमें वह काफी भावुक नजर आए।

BCCI ने नेशनल खिलाड़ियों के लिए जारी किया फरमान, 25 खिलाड़ियों...

0
BCCI ने IPL 2022 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आईपीएल शुरू होने से पहले बीसीसीआई ने नेशनल खिलाड़ियों के लिए एक आदेश जारी कर दिया है, जो खिलाड़ियों के फिटनेस से जुड़ी हुई है। बोर्ड के इस फैसले के बाद ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या समेत कई खिलाड़ियों की मुसीबत बढ़ सकती है। बीसीसीआई ने बयान जारी करते हुए कहा कि नेशनल खिलाड़ी 10 दिनों की कैंप करेंगे।

Kuldeep Yadav दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम से हुए बाहर,...

0
Team India के चाइनामैन गेंदबाज Kuldeep Yadav को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से रिलीज किया गया। कुलदीप यादव को भारत की टेस्ट में अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया था। अक्षर पटेल उस समय चोटिल थे। हालांकि अब अक्षर पटेल की वापसी हो गई है और उन्होंने टीम को ज्वाइन कर लिया है। ऐसे में कुलदीप यादव को टीम से रिलीज कर दिया गया है।

Rohit Sharma ने अपने टेस्ट कप्तानी के डेब्यू में किया बड़ा...

0
Rohit Sharma के तीनों प्रारूपों का कप्तान बनाने के बाद यह पहला टेस्ट मैच था। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ रोहित ने अपनी कप्तानी डेब्यू में ही इतिहास रच दिया ङा। वह भारत के केवल दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट कप्तान के रूप में अपने पहले मैच में भारत को पारी से जीत दिलाई है। रोहित से पहले यह कारनामा पॉली उमरीगर ने की थी।

Team India ने श्रीलंका को पारी और 222 रनों से हराया,...

0
Team India ने पहले टेस्ट मुकाबले में Sri Lanka को पारी और 200 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया। यह विराट कोहली का 100वां टेस्ट मैच था। विराट अपने 100वें टेस्ट में 45 रन ही बना सके। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रवींद्र जडेजा के शानदार 175 रनों की पारी के सहारे 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। जवाब में श्रीलंका ने पहली पारी में सभी विकेट खोकर 174 रन ही बना सकी और फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 200 रन ही बना सकी।

Ravichandran Ashwin ने तोड़ा कपिल देव के 434 विकेट का रिकॉर्ड,...

0
Team India के प्रमुख गेंदबाज Ravichandran Ashwin ने वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़कर एक और उपलब्धि अपने नाम की। अश्विन के अब 435 विकेट हो गए है, वहीं कपिल देव के टेस्ट में 434 विकेट थे। कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने से पहले अश्विन ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ को पीछे छोड़ दिया। रंगना हेराथ के नाम इस प्रारूप में 433 विकेट है।