Home Tags New Zealand Cricket

Tag: New Zealand Cricket

World Test Championship में भारत से आगे निकला पाकिस्तान, टेस्ट ड्रॉ...

0
IND vs NZ: India और New Zealand के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। 2018 के बाद भारतीय जमीन पर पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ। भारतीय टीम को इस ड्रॉ से बड़ा नुकसान हुआ है। टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 की लिहाज से भारतीय टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। वहीं पाकिस्तान ने बांग्लादेश को उसके घर में हराया है। इसी वजह से अब पाकिस्तान रैंकिंग में भारत से आगे निकल गया है।

Cricket News Updates: Bangladesh के खिलाफ पहले टेस्ट में Pakistan जीत...

0
Bangladesh में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन Pakistan की टीम जीत की कगार पर पहुंच गई। बांग्लादेश की टीम को दूसरी पारी में 157 रन ही बना सकी। पाकिस्तान को जीत के लिए 202 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान ने 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना विकेट गंवाए 109 रन बना लिए हैं। दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान के ओपनर आबिद अली 56 और अब्दुल्लाह शफीक 53 रन बनाकर क्रीज पर थे। जीतने के लिए पाकिस्तान को अब पांचवें दिन 93 रन और बनाने होंगे।

कानपुर टेस्ट के बाद अंपायर Nitin Menon हुए ट्रोल, ट्विटर पर...

0
India और New Zealand के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। मैच के बाद Nitin Menon एक बार फिर ट्रोल किए जा रहे है। मैच खत्म होने से पहले नितिन मेनन बार-बार (विजिबिल्टी) रोशनी चेक कर रहे थे। उसी को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर निशाना साधा है।

IND vs NZ: रचिन और एजाज की जोड़ी ने कराया मैच...

0
IND vs NZ: India और New Zealand के बीच खेला गया पहला टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारतीय टीम को जीत के लिए 1 विकेट की जरूरत थी लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अंतिम समय में विकेट नहीं गिरने दिया। कानपुर टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए न्यूूजीलैंड को 284 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन ही बना सकी और मुकाबला को ड्रॉ करवा लिया। 2018 के बाद भारतीय जमीन पर पहला टेस्ट ड्रॉ हुआ। दूसरा टेस्ट मैच मुंबई में खेला जाएगा। भारत के लिए दूसरी पारी रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं अश्विन ने भी तीन सफलताएं हासिल की।

IND vs NZ: कानपुर टेस्ट के पांचवें दिन लंच तक भारत...

0
India और New Zealand के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पांचवां दिन भारत की शुरुआत खराब हुई। कानपुर में टेस्ट मुकाबला जीतने के लिए न्यूूजीलैंड को 284 रनों का लक्ष्य मिला है। न्यूजीलैंड ने पांचवें दिन के पहले सत्र में अच्छी बल्लेबाजी की। समरविल और लाथम ने मिलकर अपनी टीम के लिए लंच तक 1 विकेट खोकर 79 रन बनाए।

Cricket News Updates: IPL 2022 में RCB की टीम कोहली और...

0
KS Bharat ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार कीपिंग की थी। जिसके बाद IPL में उनकी फ्रेंचाइजी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)की ओर से रिटेन करने की उम्मीद बढ़ गई है। RCB पहले ही विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने फैसला पहले ही कर चुकी है। मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक IPL2022 के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के साथ तीसरे खिलाड़ी के तौर पर केएस भरत को रिटेन कर सकती है।

IND v NZ: India ने New Zealand को दिया 284 रनों...

0
India और New Zealand के बीच कानपुर में पहले टेस्ट के दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 234 रन बनाकर पारी को घोषित कर दिया। चौथे दिन के शुरुआत में भारतीय टीम की पारी लड़खडा गई। लेकिन अंत में भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी। भारतीय टीम के लिए साहा ने नाबाद 61, श्रेयस अय्यर ने 65, अश्विन ने 32, और अक्षर पटेल ने 28 रन बनाए। टीम इंडिया के पास फिलहाल 283 रनों की बढ़त है। दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन बनाए। भारत के लिए अश्विन ने एक विकेट चटकाए। कल खेल का आखिरी दिन है और न्यूजीलैंड को जीत के 280 रनों की जरूरत है।

IND v NZ: बल्लेबाज Ashwin ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, इस...

0
India और New Zealand के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन भारतीय टीम की स्थिति अच्छी नहीं रही। न्यूजीलैंड ने भारतीय टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। लेकिन अय्यर ने अश्विन के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की।

Cricket News Updates: Corona के नए वैरिएंट की वजह से ICC...

0
दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से प्रसार के कारण ICC ने पड़ोसी देश जिम्‍बाब्‍वे में चल रहे महिला क्रिकेट वर्ल्‍ड कप के क्‍वालिफायर को रद्द कर दिया है। ICC ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। हरारे में खेले जा रहे क्वालिफायर में बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को ICC रैकिंग में टॉप टीम होने के कारण वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई घोषित कर दिया गया है।

IND vs NZ: New Zealand की पारी 296 रनों पर सिमटी,...

0
India और New Zealand के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय टीम वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को पहली पारी में 296 रन ही बनाने दिया। भारतीय टीम ने पहली पारी में 49 रनों की बढ़त बनाई। न्यूजीलैंड के लिए टॉम लाथम ने 95 रन बनाए। भारत के लिए अक्षर पटेल ने 5, अश्विन ने 3 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भारत की शरुआत अच्छी नहीं रही। शुभमन गिल 1 रन बनाकर आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 14 रन बनाए। पुजारा 9 और मंयक 4 रन बनाकर खेल रहे है। जेमिसन ने 1 विकेट चटकाए। भारतीय टीम के पास अब 63 रनों की लीड़ हो गई है।