Tag: Mumbai Indians
IPL 2022 में क्या मुंबई इंडियंस का सफर हो गया खत्म,...
IPL 2022 में Mumbai Indians की शुरुआत बेहद खराब रही। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार लगातार पांच हार झेल चुकी है। रोहित शर्मा की नेतृत्व वाली टीम ने अभी तक एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं किया है। इस सीजन में मुंबई की गेंदबाजी औसत से भी खराब रही है। बल्लेबाजों ने कुछ दम जरूर दिखाए है लेकिन अभी तक एक भी मुकाबला जीतने में सफल नहीं हो पाई है। लगातार पांच मुकाबले हारने के बाद भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बना सकती है, लेकिन ऐसा करना मुश्किल है फिर भी मुंबई इंडियंस कमबैक करना जानती है।
IPL 2022 में लगातार 5वीं हार झेलने के बाद मुंबई के...
IPL 2022 में लगातार 5वीं हार झेलने के बाद Mumbai Indians के कप्तान Rohit Sharma ने पोस्ट प्रजेंटेशन में हार की निराशा व्यक्त की। उन्होंने हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गेंम खत्म करने के काफी करीब आ गए थे, लेकिन कुछ रन आउट ने हमें मदद नहीं की। दूसरे हाफ में पंजाब में अच्छी गेंदबाजी की। जिसका श्रेय उनको जाता है। हमारी टीम अलग विचार के साथ खेलने उतरी थी, लेकिन वो विचार अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा है। मैं पंजाब किंग्स की टीम का क्रेडिट नहीं लेना चाहता हूं। पंजाब ने इस मैच में अच्छा क्रिकेट खेला।
IPL 2022: Mumbai Indians की लगातार 5वीं हार, पंजाब किंग्स ने...
IPL 2022 के 23वें मुकाबले में Punjab Kings ने Mumbai Indians तीसरी जीत हासिल की। मुंबई को अब तक खेले गए पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 198 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 186 रन ही बना सकी। पंजाब किंग्स इस जीत के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
IPL 2022: Mumbai Indians ने जीता टॉस, जीत का खाता खोलने...
IPL 2022 का 23वां मुकाबला Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में जीत की तलाश होगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Punjab Kings से, ऐसी हो...
IPL 2022 का 23वां मुकाबला Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में जीत की तलाश होगी। मुंबई अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई हैं। पंजाब किंग्स को भी पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की टीम चेन्नई से प्रेरणा लेकर जीत की पटरी पर लौट सकती है। शुरुआती चारों मैच हारने के बाद मुंबई के लिए अब आगे के सभी मैच 'करो या मरो' वाले हो गए हैं।
IPL 2022 में लगातार तीन मैच हारने के बाद Mumbai Indians...
IPL 2022 में शुरुआती के तीन मुकाबले में Mumbai Indians को हार का सामना करना पड़ा है लेकिन टीम के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड को अपने गेंदबाजों से जल्द ही बदलाव की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव के लिए पांच बार की चैंपियन टीम को अपनी योजना के मुताबिक गेंदबाजी करनी होगी, जिसकी शुरुआत शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ मैच से होगी।
IPL 2022 में लगातार तीसरी हार से फ्रस्ट्रेट हुए रोहित शर्मा,...
IPL 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई को पांच विकेटों से हराया। इस हार के बाद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा निराश दिखें। मैच के बाद जब वह मीडिया को संबोधित करने आए, उसी दौरान डैनी मॉरिसन ने जब उनसे सवाल पूछा तो रोहित इतने फ्रेंस्ट्रेशन में थे कि सवाल सुने बिना ही उन्होंने कहा- आवाज बढ़ाओ यार थोड़ा। यह बात सुनकर सवाल पूछने वाले मॉरिसन को अच्छा नहीं लगा और वो भी चिढ़ गए। उन्हें अपने सवालों का जवाब चाहिए था, इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा।
Kolkata Knight Riders के बल्लेबाज Nitish Rana पर लगा जुर्माना, जसप्रीत...
Kolkata Knight Riders के बल्लेबाज Nitish Rana पर मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और फटकार लगाई गई है। आईपीएल 2022 के 14वें मुकाबले में कोलकाता ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकार अंकतालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
IPL 2022: पैट कमिंस के तूफान में उड़ा मुंबई इंडियंस, कोलकाता...
IPL 2022 के 14वें मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Mumbai Indians को हराकर मुकाबले को जीत लिया। मुंबई इंडियंस की यह लगातार तीसरी हार है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम 5 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत गयी।
IPL 2022: Kolkata Knight Riders ने जीता टॉस, Mumbai Indians पहले...
IPL 2022 का 14वां मुकाबला Kolkata Knight Riders और Mumbai Indians के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।