IPL 2022: Mumbai Indians ने जीता टॉस, जीत का खाता खोलने उतरेगी मुंबई की टीम

0
225

IPL 2022 का 23वां मुकाबला Mumbai Indians और Punjab Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से शुरू होगा। मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में जीत की तलाश होगी। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम में एक बदलाव हुआ  है, जबकि पंजाब की टीम बिना बदलाव के उतरी है। 

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस जीत का खाता खोलने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। धीमी शुरुआत के लिए पहचानी जाने वाली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की मौजूदा सत्र में शुरुआत बुरे सपने जैसी रही है और टीम अपने पहले चार मुकाबले गंवा चुकी है।

IPL 2022
source- punjab kings (Twitter)

मुंबई अभी तक इस सीजन में एक भी मुकाबला जीत नहीं पाई हैं। पंजाब किंग्स को भी पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की टीम चेन्नई से प्रेरणा लेकर जीत की पटरी पर लौट सकती है। शुरुआती चारों मैच हारने के बाद मुंबई के लिए अब आगे के सभी मैच ‘करो या मरो’ वाले हो गए हैं।

IPL 2022 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेविड ब्रेबिस, कीरोन पोलार्ड, मिल्स, जयदेव उनादकट, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, बासिल थम्पी।

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here