Tag: IPL
IPL 2022 में 590 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 12 और 13...
IPL 2022 के लिए ऑक्शन की फाइनल लिस्ट की घोषणा कर दी गई है। इस मेगा ऑक्शन में 590 खिलाड़यों की बोली लगेगी। मेगा ऑक्शन 12 से 13 फरवरी को बेंगलुरु में आयोजन किया जाएगा। मेगा ऑक्शन के लिए 1200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। अब इसकी लिस्ट फाइनल कर दी गई है। आईपीएल 15वें सीजन के मेगा ऑक्शन में दस टीमों के मालिक और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
Lucknow Super Giants की टीम ने आधिकारिक लोगो किया लॉन्च, देखें...
Lucknow Super Giants की टीम ने अपना लोगो रिवील कर दिया है। लखनऊ की टीम ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया है। इस साल से आईपीएल में 8 के जगह 10 टीमें नजर आएगी। इसी साल से बीसीसीआई ने 2 नई टीमों को जोड़ा है। आज शाम को लखनऊ ने अपना आधिकारिक लोगो सबके सामने रखा। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपना लोगो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Cricket News Updates: Hardik Pandya कर रहे हैं अपनी फिटनेस पर...
Cricket News Updates: Hardik Pandya ने अपनी अनूठी ऑलराउंड क्षमताओं के साथ भारतीय क्रिकेट में खुद को साबित किया। उन्होंने इकोनमिक टाइम्स से बात करते हुए कहा, "मैंने हमेशा टीम की रुचि को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी के साथ खुद को आगे बढ़ाया है, लेकिन इस बार मैं खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करने के लिए कुछ समय की छुट्टी चाहता था। मैं भी अपने परिवार के लिए कुछ समय निकालना चाहता था। हमने बायो बबल में बहुत समय बिताया है।
Kolkata Knight Riders के मुख्य कोच Brendon Mccullum ने शुभमन गिल...
Kolkata Knight Riders के मुख्य कोच Brendon Mccullum ने IPL 2022 के मेगा नीलामी के लिए अपने टीम के योजनाओं के बारे में बताया है। कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया कि युवा और प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को खोना निराशाजनक रहा।
IPL 2022 में मिलेगी दर्शकों को एंट्री, 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम...
IPL 2022 में इस बार फैंस की एंट्री होने वाली है। देश में करोना के कमी के कारण दर्शकों को स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिल सकती है। आईपीएल 2022 का आयोजन महाराष्ट्र में किया जा सकता है और कोरोना की थमती रफ्तार से दर्शकों को एंट्री मिल सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि 25 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में एंट्री दी जा सकती है। महाराष्ट्र के तीन स्टेडियम में आईपीएल के मैच खेले जा सकते है। इसमें वानखेड़े, ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा पुणे को भी एक वेन्यू के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।
IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र...
BCCI ने बताया कि इस बार IPL 2022 भारत में होगा। गुरुवार को हुई बैठक में आधिकारियों ने कहा कि आईपीएल इस साल भारत में ही आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बीसीसीआई ने कहा कि आईपीएल 2022 तब यूएई में शिफ्ट किया जाएगा, जब कोरोना की स्थिति देश में खराब होगी। आईपीएल 2022 के मैचों को महाराष्ट्र और अहमदाबाद में आयोजित कर सकती है।
IPL 2022 में भूटान के क्रिकेटर Mikyo Dorji ने करवाया अपना...
IPL 2022 का मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें नीलामी में एख खिलाड़ी भूटान के भी शामिल किया है। भूटान के मिक्यो दोर्जी (Mikyo Dorji) का नाम भी इस रजिस्ट्रेशन में शामिल है। इस बार 896 भारतीय और 396 विदेशी खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
IPL 2022 का आयोजन 27 मार्च से भारत में, महाराष्ट्र और...
IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल का 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू करने का योजना बनाई जा रही है। इस बार आईपीएल एक सप्ताह पहले शुरू होने की संभावना है। आज हुए बैठक में इस बारे में चर्चा की गई। क्रिकबज के रिपोर्ट में कहा गया कि आईपीएल को एक सप्ताह पहले करने की योजना बना रहे है। आईपीएल टीमों के मालिकों के साथ बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुए थी।
IPL 2022 के लिए अहमदाबाद ने Hardik Pandya को और लखनऊ...
IPL 2022 के दो नई फ्रेंचाइजी लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने-अपने तीन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया है। लखनऊ और अहमदाबाद ने इस बात का भा ऐलान किया है कि कौन सा खिलाड़ी को कितने रुपये मिलेंगे और कौन टीम की कप्तानी करेंगे। शुक्रवार को रात भारत और साउथ अफ्रीका के दूसरे वनडे के बाद दोनों टीमों ने अपने तीन खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया।
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में लगेगी 1214 खिलाड़ियों की बोली,...
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन अगले महीने 12 और 13 फरवरी को किया जाएगा। नीलामी के लिए इस बार 1214 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 896 भारतीय खिलाड़ी और 318 खिलाड़ी शामिल हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श उन 49 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा गया है।










