IPL 2022 का आयोजन 27 मार्च से भारत में, महाराष्ट्र और पुणे में खेंले जाएंगे सभी मैच

0
338
IPL
IPL

IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा। आईपीएल का 15वां सीजन 27 मार्च से शुरू करने का योजना बनाई जा रही है। इस बार आईपीएल एक सप्ताह पहले शुरू होने की संभावना है। आज हुए बैठक में इस बारे में चर्चा की गई। क्रिकबज के रिपोर्ट में कहा गया कि आईपीएल को एक सप्ताह पहले करने की योजना बना रहे है। आईपीएल टीमों के मालिकों के साथ बैठक के दौरान इस पर चर्चा हुए थी।

IPL 2022 में का आयोजन मार्च में

ipl
ipl 2022

बीसीसीआई आईपीएल 2022 को महाराष्ट्र में कराने की योजना बना रही है। आईपीएल का पहला मैच मुंबई में होने की संभावना है। कल एक रिपोर्ट में कहा गया था मुंबई और पुणे में पूरे आईपीएल का पूरा मैच होने की संभावना जताई थी। बीसीसीआई ने कहा कि हम पहले से ही प्रयास कर रहे हैं कि आईपीएल का आयोजन भारत में ही हो। मुंबई और पुणे में चार स्टेडियम हैं। तो बीसीसीआई इन दो जगहों पर टूर्नामेट करवा सकती है।

बैठक में मुंबई-पुणे, यूएई और दक्षिण अफ्रीका के विकल्पों पक विचार किया गया। लेकिन इस बार यूएई में आयोजन नहीं किया जाएगा। वहां टॉस बहुत मायने रखता है। इस बैठक में कई और मुद्दें पर चर्चा की गई। इस बैठक में अधिकांश मालिकों ने मुंबई को प्राथमिकता दी है, लेकिन बीसीसीआई के कुछ सदस्य टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में करवाने का पक्ष में हैं। मुंबई से पुणे जाने के लिए हवाई यात्रा की आवश्कता नहीं होगी। इन दो जगहों में चार स्टेडियम पर सभी मुकाबले खेले जाएंगे। इसलिए सभी आईपीएल मालिकों ने मुंबई को पहली पंसद माना है।

इस मामले का अंतिम निर्णय 20 फरवरी को लिया जाएगा। कोरोना के केस को देखते हुए बीसीसीआई 20 फरवरी को इस पर फैसला करेगी। मालिकों ने बताया कि मुंबई और पुणे में पर्याप्त होटल हैं। बीसीसीआई और मालिकों ने कहा कि महाराष्ट्र में 24 जनवरी से स्कूलों को खोला जा रहा है और यह प्रोत्साहन की बात है।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में लगेगी 1214 खिलाड़ियों की बोली, 49 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा

IPL 2022 में इन 17 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड रखा, देखें पूरी लिस्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here