Lucknow Super Giants की टीम ने आधिकारिक लोगो किया लॉन्च, देखें LOGO

0
310
LUCKNOW IPL TEAM
LUCKNOW IPL TEAM

Lucknow Super Giants की टीम ने अपना लोगो रिवील कर दिया है। लखनऊ की टीम ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया है। इस साल से आईपीएल में 8 के जगह 10 टीमें नजर आएगी। इसी साल से बीसीसीआई ने 2 नई टीमों को जोड़ा है। आज शाम को लखनऊ ने अपना आधिकारिक लोगो सबके सामने रखा। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने अपना लोगो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Lucknow Super Giants टीम ने लोगो किया लॉन्च

लखनऊ और अहमदाबाद की दो नई टीमें इस साल से जुड़ गई है। लखनऊ ने अपना नाम और लोगो का घोषणा कर दी है। लखनऊ ने अपने टीम का नाम लखनऊ सुपर जाएंट्स रखा है। इस टीम के मालिक ने पहले भी आईपीएल में अपनी टीम उतार चुके है। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की टीम पहले संजीव गोयनका ग्रुप की थी। जो अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है। क्योंकि वो सिर्फ दो साल के लिए आईपीएल के साथ जुड़ी थी।

Lucknow Super Giants
Lucknow Super Giants

लखनऊ सुपर जाएंट्स का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट भी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का था, जिसका नाम बदला गया है। इसके अलावा नाम में भी फ्रेंचाइजी ने सुपर जाएंट्स रखा है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने तीन खिलाड़ियों को ड्राफ्ट के तौर पर अपने साथ जोड़ लिया है। लखनऊ की टीम के साथ भारतीय ओपनर केएल राहुल, ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस और पहली बार टीम इंडिया में चुने गए अनकैप्ड स्पिनर रवि बिश्नोई जुड़े हैं। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये, स्टोइनिस को 9.2 करोड़ रुपये और बिश्नोई को 4 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या, राशिद खान और शुभमन गिल को अपने साथ जोड़ा है। 

संबंधित खबरें:

IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा, लीग राउंड महाराष्ट्र में और प्लेऑफ अहमदाबाद में खेलें जाएंगे

IPL 2022 का आयोजन 27 मार्च से भारत में, महाराष्ट्र और पुणे में खेंले जाएंगे सभी मैच

IPL 2022 में मिलेगी दर्शकों को एंट्री, 25 प्रतिशत दर्शक स्टेडियम में बैठकर देख सकेंगे मैच

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 5 गेंदबाजों को मिल सकती है मोटी रकम, आकाश चोपड़ा ने बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here