FIH Hockey Pro League 2021-22: भारत ने चीन को दी पटकनी, महिला टीम ने किया कमाल

0
358

FIH Hockey Pro League 2021-22: हॉकी प्रो लीग में सोमवार के खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने चीन को 7-1 की बड़ी अंतर से हराकर इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। भारतीय महिला टीम की ओर से नवनीत कौर, नेहा, वंदना कटारिया, गुरजीत कौर, सुशीला चानू ने एक-एक गोल किए। शर्मिला देवी ने 2 गोल किए। वहीं चीन के तरफ से एकमात्र गोल डेंग जू ने किया।

FIH Hockey Pro League 2021-22 में भारतीय टीम ने जीत के साथ किया आगाज

भारतीय टीम शुरू से ही चीन पर हावी नजर आ रही थी। भारतीय टीम ने 5वें मिनट में ही अपना पहला गोल कर दिया। पहला गोल नवनीत कौर ने किया। वहीं 12वें मिनट पर नेहा ने एक और गोल किया। 12 मिनट में ही भारत 2-0 से आगे हो गई थी। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।

FIH Hockey Pro League 2021-22
FIH Hockey Pro League 2021-22

दूसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। मुकाबले के 18वें और 19वें मिनट में चीनी अटैक पर लगाम लगाने का प्रयास दो खिलाड़ियो को ग्रीन कार्ड भी मिला। पहले हाफ तक भारत ने चीन को कोई गोल नहीं करने दिया और भारत ने अपनी बढ़त बरकरार रखा।

FIH Hockey Pro League 2021-22 के दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम ने दबाव बनाए रखा। 40वें मिनट में भारत की ओर से वंदना कटारिया ने एक गोल किया। उसके बाद चीन ने भी अपना खाता खोला और अपना पहला गोल किया। तीसरे क्वार्टर के अंत में भारत 3-1 से आगे रहा। उसके बाद चौथे क्वार्टर में शानदार शुरुआत की। शर्मिला देवी ने पेनल्टी में एक गोल किया। उसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने दो और पेनल्टी को गोल में तब्दील किया। इस तरह भारत ने इस मुकाबले को 7-1 से जीत लिया। भारतीय टीम ने महिला हॉकी एशिया कप में कांस्य पदक मैच में चीन को 2-0 से हराया था।

संबंधित खबरें:

England ने कहा कोवीशील्ड वैक्सीन नहीं मंजूर, भारत का पलटवार- Indian Hockey Team नहीं लेगी कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here