Tag: IPL 2022 Live मैच Free में देखने के लिए ये हैं Apps
IPL 2022: Delhi Capitals का सामना Rajasthan Royals से, ऐसी हो...
IPL 2022 का 34वां मुकाबला Delhi Capitals और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम को 7.30 बजे से वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच में जीत हासिल की थी। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में केकेआर को 7 रनों से हराया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स ने एकतरफा मुकाबले में पंजाब किंग्स को 9 विकेटों से हराया। राजस्थान 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स 6 मैचों में 3 जीत के साथ दूसरे पायदान पर है।
IPL 2022: रोहित और ईशान का नहीं चलना मुंबई इंडियंस के...
IPL 2022 में मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक कुछ अच्छा होते दिख नहीं रहा है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी इस बार एक जीत के लिए मोहताज हो गई है। इस बार मुंबई के कप्तान और ऑक्शन में सबसे महंगे बिके ईशान किशन का नहीं चलना मुंबई के लिए सबसे बड़ी परेशानी बनी है। इन सब के बाद मुंबई के कोच महेला जयवर्धने इन दोनों खिलाड़ियों को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। जयवर्धने ने दोनों खिलाड़ियों को बचाव करते हुए कहा कि उन्हें उन दोनों खिलाड़ियों की फॉर्म की चिंता तभी होगी जब वो गेंद वो गेंद को हिट नहीं कर पा रहे होंगे।
IPL 2022: मैच के बाद ‘सर’ रविंद्र जडेजा का रिएक्शन हुआ...
IPL 2022 के 33वें मुकाबले में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी। इस मैच को जीतने के लिए आखिरी चार गेंद में 16 रनों की जरूरत थी, स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी। धोनी संन्यास के बाद भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर में शुमार हैं, उन्होंने आखिरी ओवर में वही किया किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। जीत के बाद चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने जो किया, उसकी शायद गी किसी को उम्मीद थी और यही वजह है कि एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।
IPL 2022: धोनी के धमाल से चेन्नई ने जीता अपना दूसरा...
IPL 2022 के 33वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली।। मुंबई इंडियंस की इस सीजन में लगातार सातवीं हार का सामना करना पड़ा। इस हार से साथ मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गयी। मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।
IPL 2022: ऋतुराज गायकवाड़ मुंबई के खिलाफ 53 रन बनाते ही...
IPL 2022 का 33वां मुकाबला Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस को आज की मैच में पहली जीत की तलाश होगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी अभी तक का सीजन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन चेन्नई के लिए एक अच्छी खबर है कि उनके ओपनर बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ एक बार फिर से पुराने फॉर्म में वापसी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
IPL 2022: Chennai Super Kings ने जीता टॉस, क्या चेन्नई एक्सप्रेस...
IPL 2022 का 33वां मुकाबला Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होगा। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने तीन बदलाव किए। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने दो बदलाव किए। वहीं मुंबई के लिए मेरेडिथ और रितिक डेब्यू करेंगे और टीम में डेनियल सैम्स की वापसी हुई है। सीएसके के खेमे में प्रिटोरियस और सेंटनर की वापसी हुई है।
IPL 2022: एडम मिल्ने की जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने मथीशा...
IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने के चोटिल होने के बाद उनके जगह टीम में मथीशा पथिराना को शामिल किया है। मिल्ने को पहले मैच में हैमस्ट्रिंग की चोट का सामना करना पड़ा और वह इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। मुंबई के मैच से पहले श्रीलंका के युवा खिलाड़ी को शामिल करना यह भी संकेत दे रहा है कि वो आज का मुकाबला खेल सकते हैं।
IPL 2022: Mumbai Indians का सामना Chennai Super Kings से, मुंबई...
IPL 2022 का 33वां मुकाबला Mumbai Indians और Chennai Super Kings के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7.30 बजे डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस साल दोनों टीमों की हालत खराब दिख रही है। चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 मुकाबलों में मात्र 1 मुकाबले में जीत पाई है। वहीं मुंबई इंडियंस ने 6 मुकाबलों में अभी तक जीत का मुंह नहीं देख पाई है। चेन्नई की टीम नौवें और मुंबई की टीम दसवें स्थान पर है।
IPL 2022: डेविड वॉर्नर आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले दूसरे...
IPL 2022 में अभी तक कई रिकॉर्ड बन चुके है तो कई रिकॉर्ड टूट भी चुके हैं। आईपीएल के इतिहास में एक टीम के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बुधवार से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम दर्ज था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 30 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर इस खास लिस्ट में जगह बना ली।
IPL 2022 में डेवोन कॉनवे ने शादी के लिए छोड़ा चेन्नई...
IPL 2022 में Chennai Super Kings की खराब प्रदर्शन को देखते हुए टीम के ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे अब अपनी शादी के लिए टीम का साथ छोड़ रहे हैं। वो अब से दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। वो शादी के बाद टीम से जुड़ जाएंगे। मुंबई इंडियंस के मैच से पहले चेन्नई के खिलाड़ी बायो बबल से बाहर आ गए हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला आज शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा।













