IPL 2022: मैच के बाद ‘सर’ रविंद्र जडेजा का रिएक्शन हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, धोनी ने अंतिम चार गेंदों में 16 रन बनाकर टीम को दिलाई जीत

0
176

IPL 2022 के 33वें मुकाबले में धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिला दी। इस मैच को जीतने के लिए आखिरी चार गेंद में 16 रनों की जरूरत थी, स्ट्राइक पर महेंद्र सिंह धोनी। धोनी संन्यास के बाद भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर में शुमार हैं, उन्होंने आखिरी ओवर में वही किया किया जिसके लिए वो जाने जाते हैं। जीत के बाद चेन्नई के कप्तान रविंद्र जडेजा ने जो किया, उसकी शायद गी किसी को उम्मीद थी और यही वजह है कि एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।

IPL 2022 में चल रहा है धोनी का बल्ला

IPL 2022

लगातार छह मुकाबले हारने के बाद मुंबई इंडियंस इस मैच में जीत के इरादे से उतरी थी, लेकिन धोनी ने मुंबई को वो जीत भी नसीब होने नहीं दी। अंतिम ओवर में धोनी ने चार गेंदों पर 16 रन बनाकर मैच को जीत लिया। 6, 4, 2, 4 के साथ उन्होंने मुकाबले को ही खत्म कर दिया। धोनी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे है, ऐसा लग रहा है कि पुराने दिन लौट आए हों। मैच खत्म करके जब धोनी मैदान से लौट रहे थे, तो कप्तान जडेजा आए और झुककर उनको सलाम किया। तो वहीं अंबाती रायुडू हाथ जोड़े हुए दिखाई दिए।

20220421 232329

जडेजा ने मैच के बाद कि हां हम थोड़ा नर्वस जरूर थे लेकिन हमें पता था कि क्रीज पर धोनी हैं और वह हमारे लिए मैच खत्म करके ही लौटेंगे। मैच की बात करें तो सीएसके ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुबंई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट पर 155 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नॉटआउट 51 रनों की पारी खेली, वहीं मुकेश चौधरी ने तीन ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में सात विकेट पर 156 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। धोनी 13 गेंद पर 28 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

संबंधित खबरें:

IPL 2022 Live Streaming Free में कैसे देखें, ये रहे 4 Apps जिससे बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं आईपीएल

IPL 2022 का शेड्यूल हुआ जारी, चेन्नई और कोलकाता के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला

IPL 2022 के लीग स्टेज में खेले जाएंगे 70 मुकाबले, मुंबई में 58 दिनों तक चलेगा क्रिकेट का महाकुंभ, टूर्नामेंट से जुड़ी देखें सारी डिटेल्स

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here