Home Tags Indian Cricket Team

Tag: Indian Cricket Team

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय टीम “नो बॉल और...

0
ICC Women's World Cup 2022 में भारतीय टीम अपनी गलती से वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। लीग मैच के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम अंत समय में नो बॉल डालकर मुकाबले को गंवा दिया। इस वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा, लेकिन कुछ करीबी मैच गंवाने का खामियाजा टीम को वर्ल्ड कप से बाहर होकर उठाना पड़ा। अंतिम मैच में कुछ खराब फील्डिंग और कुछ खराब फैसले के कारण टीम का सफर इस टूर्नामेंट से समाप्त हो गया। झूलन गोस्वामी का चोटिल होना भी भारतीय टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। झूलन गोस्वामी अगर ये मैच खेल रहीं होती तो शायद परिणाम कुछ और हो सकता था।

ICC Women’s World Cup 2022 के “करो या मरो” मुकाबले में...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 28वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय महिला टीम को हराकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया। भारतीय टीम के इस हार से वेस्टइंडीज को फायदा हुआ और वो सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 274 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 7 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 के लिए भारतीय महिला टीम का...

0
ICC Women's World Cup 2022 में रविवार को भारतीय महिला टीम के लिए करो या मरो का मुकाबला होगा। 27 मार्च को भारतीय टीम साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। ये मुकाबला अगर भारतीय महिला टीम जीत जाती है तो वो सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। अगर इस मुकाबले में भारतीय टीम तो सफर समाप्त हो जाएगा। क्योंकि भारतीय टीम की रनरेट भी उतना अच्छा नहीं है।

ICC Men’s ODI Player Rankings में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को...

0
ICC Men's ODI Player Rankings में भारतीय कप्तान को नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रैंकिंग के अनुसार रोहित शर्मा एक स्थान खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं। उनके फिलहाल 791 रेटिंग प्वाइंट्स है। वहीं विराट कोहली अपने दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। विराट के 811 रेटिंग अंक हैं। विराट और रोहित ही आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में टॉप-10 में भारत के दो बल्लेबाज ही शामिल है।

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को...

0
ICC Women's World Cup 2022 का 22वां मुकाबला में भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को 110 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद को उम्मीद कायम रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जिसमें सबसे ज्यादा यास्तिका भाटिका ने 50 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम सभी विकेट 119 रन ही बना सकी।

ICC Women’s World Cup 2022 में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की लगातार...

0
ICC Women's World Cup 2022 के 18वें मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने भारतीय टीम को हराकर लगातार पांचवीं जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पांच मुकाबले में सिर्फ 2 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है बाकी 3 मैचों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने पहले खेलते हुए 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

ICC Women’s World Cup 2022 में भारतीय टीम की दूसरी हार,...

0
ICC Women's World Cup 2022 का 15वें मुकाबले में इंग्लैंड महिला टीम ने भारतीय टीम को 4 विकेट से हराकर कई मैचों के बाद जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर मात्र 134 रन ही बना सकी।भारत के लिए स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया। वहीं इंग्लैंड के नाइट ने अर्धशतक बनाकर टीम को जीत दिला दी।

Jhulan Goswami ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, 250 विकेट लेने...

0
Indian Womens Team की तेज गेंदबाज Jhulan Goswami अब उस दौर पर पहुंच गई हैं जहां वो लगातार इतिहास बना सकती है। झूलन गोस्वामी वनडे क्रिकेट में 250 विकेट लेने वाली पहली महिला गेंदबाज बन गई हैं। झूलन के नाम सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने टैमी ब्यूमोंट का विकेट लेकर इस उपलब्धि को हासिल किया। इससे पहले झूलन गोस्वामी महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। झूलन के नाम वर्ल्ड कप में 41 विकेट दर्ज है।

IPL 2022 में Suresh Raina नए रोल में आएंगे नजर, रवि...

0
IPL 2022 में Suresh Raina नए किरदार में दिखेंगे। सुरेश रैना को इस साल नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला, यहां तक कि चेन्नई...

Harmanpreet Kaur भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली दूसरी...

0
Indian Womens Team की स्टार बल्लेबाज Harmanpreet Kaur बुधवार को बे ओवल में चल रहे आईसीसी महिला विश्व कप के दौरान महिला वनडे में भारत के लिए दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने भारत की पूर्व स्टार बल्लेबाज अंजुम चोपड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा।