Home Tags Chhattisgarh news

Tag: Chhattisgarh news

Chhattisgarh: Purkhouti Muktangan में होगा मानव संग्रहालय का निर्माण, डिजाइन के...

0
Chhattisgarh में Raipur के Purkhouti Muktangan में जल्द ही आकर्षक एवं भव्य भारत भवन, अभिलेखागार एवं मानव संग्रहालय का निर्माण होने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि यहां छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा की एक अलग पहचान होगी। साथ ही उन्होनें यह भी बताया कि मुक्तांगन परिसर में आकर्षक स्वरूप में छत्तीसगढ़ के नक्शे पर राम के वन-गमन का प्रादर्श भी लगाया जाएगा। यहां आने वाले दर्शकों और पर्यटकों की सुविधा के लिए पुरखौती मुक्तांगन में बैटरी चलित वाहन का संचालन भी किया जा रहा है। जिसके लिए दर का निर्धारण किया जा रहा है तथा बैठक में भ्रमण के लिए 50 रुपए प्रति व्यक्ति दर का निर्धारण करने पर सहमति प्रदान की गई है। साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं के लिए मुख्य गेट के दोनों तरफ 10-10 दुकानें भी बनाई जाएंगी। बैठक में पार्किंग व्यवस्था, बिजली, पानी, सुलभ-शौचालय, जन सुविधा केन्द्र आदि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

Chhattisgarh News: नगर निकाय चुनाव में टिकट न मिलने पर BJP...

0
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ के 10 जिलों की 15 नगरी निकाय में होने वाले चुनाव की घोषणा हो चुकी है। साथ ही चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया भी संपन्न हो चुकी है। चुनाव के वक्त कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि टिकट न मिलने पर नेता अपनी पार्टी से बगावत कर लेते हैं या नाराज हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने भाजपा की एक नेत्री ने की। दरअसल भाजपा नेत्री ने चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांगी थी लेकिन टिकट न मिलने पर उसने अपना गुस्सा और नाराजगी जाहिर की हैं। इतना ही टिकट न मिलने से वो इतनी नाराज हो गई कि वरिष्‍ठ नेताओं की मौजूदगी में ही उसने तोड़फोड़ की और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुर्सी पटकते हुए भी देखी जा रही है।

Chhattisgarh News: भारत माला परियोजना को लेकर BJP के आरोपों को...

0
Chhattisgarh News: भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा राज्‍य सरकार पर लगाए गए मुआवजा घोटाले के आरोपों को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता Sushil Anand Shukla ने मनगढ़ंत और झूठा बताया है। उन्‍होंने कहा कि इन दोनों सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति तत्कालीन भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। इसका प्रारंभिक प्रकाशन भी 2018 में हुआ था। उस समय भी भाजपा की रमन सरकार थी। प्रारंभिक प्रकाशन के पश्चात भूस्वामी के नाम तथा भूमि के स्टेटस में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया। किसी के पारिवारिक बंटवारे, फौती आदि की स्थिति को छोड़कर। शुक्ला ने कहा कि मुआवजा प्रकरण में भाजपा नेता जो आरोप लगा रहे हैं उसमें अगर तनिक भी सच्चाई है तो इस गड़बड़ी और घोटाले के लिये भाजपा की रमन सरकार जवाबदार है।

Chhattisgarh News: कब बदलेगी आदिवासी छात्रावास की तकदीर? खुले में शौच...

0
Chhattisgarh News: बस्तर के सुदूर क्षेत्र के गोंडियापाल में आदिवासी बालक आवासीय छात्रावास है। जो 50 सीटर का है। लेकिन अभी भी शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं से छात्र वंचित हैं। बालक आश्रम छात्रावास पिछले 10 सालों से संचालित हो रहा है इसके बावजूद बच्चों के लिये आज तक शौचालय नहीं बन पाया है। छात्रावास में शौचालय न होने के कारण छात्र को खुले में बाहर शौच करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

Chhattisgarh News: BJP ने लगाया राज्‍य सरकार पर मुआवजा घोटाले का...

0
Chhattisgarh News: पूर्व कृषि मंत्री Chandrashekhar Sahu एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास (Gaurishankar Srivas) ने प्रेस कांफ्रेंस करने राज्‍य सरकार पर निधाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा मुआवजा घोटाला किया जा रहा है और इस घोटाले की जाँच केन्द्रीय एजेंसी द्वारा की जानी चा‍हिए। पूर्व कृषि मंत्री ने आरोप लगाए कि इस मुआवजा घोटाले के तार सीएम सचिवायल तक जुड़े हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल से मुलाक़ात कर इसका खुलासा करेगी तथा केंद्रीय मंत्रालय में शिकायत करेगी। राज्‍य के अधिकारियों पर भी आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा कि इस मुआवजा घोटाले में कई पटवारी, RI, तहसीलदार तथा कई IAS अधिकारियों की भी शामिल होने की संभावना है।

Chhattisgarh News: किस्त वसूलने गए फाइनेंस कंपनी के एजेंट की ...

0
Chhattisgarh News: Dantewada जिले में किस्त वसूलने गए एक फाइनेंस कंपनी के एजेंट की ग्रामीणों ने हत्या कर दी। मृतक अंकित गुप्ता हीरो फिनकॉर्प फाइनेंस कंपनी में काम कर रहा था और उसकी हत्या गदापाल के जोगा और कमलू ने मात्र 4 हजार रुपये की किस्त वसूली के दौरान कर दी। आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Chhattisgarh News: नक्सलवाद की कमर तोड़ने के लिए DGP ने की...

0
Chhattisgarh News: नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए डीजीपी अशोक जुनेजा ने बैठक की। उन्‍होंने बस्तर में चलाए जा रहे हैं नक्सल विरोधी अभियान की समीक्षा बैठक ली है। बैठक में नक्सल ऑपरेशन के डीजीपी विवेकानंद सिन्हा समेत बस्तर के आईजी, दक्षिण बस्तर के तीनों जिलों के एसपी मौजूद रहे। यह समीक्षा बैठक दंतेवाड़ा मुख्यालय में हुई।

Chhattisgarh News: स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों ने Bemetara में किया प्रदर्शन, CM Baghel...

0
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के Bemetara में प्रोत्साहन राशि में कटौती व अन्य मुद्दों को लेकर मितानिनोेें द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। मितानिनोेें द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने को लेकर रैली भी निकाली गई। प्रदर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में जिले भर से मितानिन पहुंचे। बेमेतरा में चारों ब्लॉक से आये मितानिनों ने तहसील कार्यालय के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रैली निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। वहां पर अपनी मांगों को लेकर उन्‍होंने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया और जिसमें उनकी मांगोेें में प्रोत्साहन राशि को वापस लेने व अन्य मुद्दे शामिल हैं। बता दें कि जिले भर के लगभग 3000 मितानिन बेमेतरा कलेक्टर कार्यालय के सामने पहुंचे थे और उन्‍हाेंने मुख्यमंत्री के नाम के ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपें।

Chhattisgarh News: Dantewada में दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव शुरू, स्कूली...

0
Chhattisgarh News: Dantewada में स्कूली बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न विकासखण्डों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत बालूद में दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा उपस्थित रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस दौरान खिलाडियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और महोत्सव की शुरूआत हुई। इस दौरान तुलिका ने सभी खिलाडियों से हर खेल को खेल भावना से खेलने की आपील की। दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव में 29 संकुल के बच्चों ने हिस्सा लिया है। महोत्सव में दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल समेत अन्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Chhattisgarh News: 5 लाख के दो इनामी नक्‍सलियों ने किया...

0
Chhattisgarh News: दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के सामने दो महिला नक्‍सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। यह दोनों 70 जवानों की हत्या में शामिल थीं। पिछले 12 वर्षो में ये दोनों टेकलगुड़ा, बुर्कापाल, मिनपा समेत दक्षिण बस्तर की 12 बड़ी घटनाओं में शामिल थीं। दोनों नक्‍सलियों ने आज दंतेवाड़ा CRPF DIG विनय कुमार सिंह एवं SP अभिषेक पल्लव के सामने आत्मसमर्पण किया है।