World Bank Cuts GDP: भारत के लिए झटका देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, वर्ल्ड बैंक ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था को 6.5 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान लगाया है। इससे पहले जून 2022 के अनुमान 7.5 की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर में 1 प्रतिशत की कमी आई है। हालांकि, बैंक ने कहा कि भारत दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में मजबूत हो रहा है। पिछले वर्ष भारतीय अर्थव्यवस्था में 8.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। दक्षिण एशिया के विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हैंस टिमर ने कहा, “भारतीय अर्थव्यवस्था ने दक्षिण एशिया के अन्य देशों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है।
World Bank Cuts GDP: अंतर्राष्ट्रीय वातावरण का दिया हवाला
विश्व बैंक के शीर्ष अधिकारी ने कहा भारतीय अर्थव्यवस्था ने विशेष रूप से सेवा क्षेत्र और विशेष रूप से सेवा निर्यात में अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन हमने अभी शुरू हुए वित्तीय वर्ष के लिए पूर्वानुमान को डाउनग्रेड कर दिया है और इसका मुख्य कारण भारत और सभी देशों के लिए अंतर्राष्ट्रीय वातावरण बिगड़ रहा है।

निर्यात पर पड़ेगा असल: World Bank
विश्व बैंक ने दक्षिण एशिया पर अपनी साल में दो बार की रिपोर्ट में कहा, “निजी निवेश वृद्धि में अनिश्चितता और उच्च वित्तपोषण लागत से कम होने की संभावना है।” अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने यह भी कहा कि वैश्विक मांग में कमी से देश के निर्यात पर असर पड़ेगा। यह तीसरी बार है जब विश्व बैंक ने भारत के लिए अपने GDP के विकास के अनुमान को संशोधित किया है। जून में, इसने भारत के लिए अपने FY23 जीडीपी विकास अनुमान को घटाकर 7.5% कर दिया था। इससे पहले अप्रैल में, इसने पूर्वानुमान को 8.7% से घटाकर 8% कर दिया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष के लिए आर्थिक विकास के अनुमान को 7.2% से घटाकर 7% कर दिया है।
यह भी पढ़ें:
- Sri Lanka को और कर्ज या नहीं! वर्ल्ड बैंक का बड़ा बयान आया सामने
- T20 World Cup: New Zealand ने India को बुरी तरह से हराया, यूजर्स ने #Virat को बताया भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी…