HBSE 12th Result 2023: हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष और सचिव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। 2 लाख से अधिक विद्यार्थियों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। आप यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बता दें, इस बार हरियाणा बोर्ड (HBSE) 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की गई थी। जबकि इटरमीडिएट की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च 2023 तक निर्धारित थी। इसके लिए कुल 5 लाख 59 हजार 730 स्टूडेंट्स ने अपना पंजीकरण करवाया था। जिसमें कुल 6,32,071 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

HBSE 10वीं 2023 के रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर घोषिणा नहीं की गई है। छात्रों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in चेक करते रहने की सलाह दी गई है। हालांकि, अब 10वीं के नतीजे भी किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं।
HBSE 12th Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले HBSE की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- अब ‘HBSE 12th result’ पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सबमिट करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
टॉपर्स में लड़कियों का कब्जा
हरियाणा बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में 87.11 % लड़कियां और 76.43% लड़के पास हुए हैं। टॉपर्स की लिस्ट में टॉप 3 में 5 स्टूडेंट्स ने जगह बनाई है जिनमें पांचों लड़कियां हैं।
बिना इंटरनेट ऐसे देखें पाऐंगे रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट बिना इंटरनेट के चेक करने के लिए 12वीं के स्टूडेंट्स ‘RESULTHB12’ टाइप कर 56263 पर मैसेज भेजें।
यह भी पढ़ें: