ICSE 10th और ISC 12th Board के रिजल्ट घोषित, ऐसे करें चेक

0
46
ICSE, ISC Board Result 2023
ICSE, ISC Board Result 2023

ICSE and ISC Board Result 2023: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE क्लास 10) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC क्लास 12) के नतीजे 2023 के लिए आज यानी 14 मई को दोपहर 3 बजे घोषित कर दिए हैं। नोटिस के मुताबिक छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट http://cisce.org या results.cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

ICSE and ISC Board Result 2023
ICSE and ISC Board Result 2023

ICSE and ISC Board Result 2023: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर ICSE अथवा ISC कोर्स को सेलेक्ट करें।
  • अब लॉन इन क्रेडेंशियल्स जैसे इंडेक्स नंबर, UID और कैप्चा कोड डालें।
  • अब आपके स्क्रीन पर ICSE Class 10th या ISC Class 12th Result 2023 खुल जाएगा।
  • इसको चेक कर और डाउनलोड कर लें।
  • इसके साथ ही छात्र रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

ICSE and ISC Board Result 2023: कुल 96.93 प्रतिशत छात्र पास

ISC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में करीबन 98,505 छात्र उपस्थित हुए थे। जिसमें से 96.93% छात्र पास हुए हैं। जिनमें से 98.01% लड़कियां और 95.96% लड़के पास हुए हैं। आईसीएससी 12वीं के टोपर्स लिस्ट में सबसे पहला नाम रिया अग्रवाल का है। इप्शिता भट्टाचार्य, मोहम्मद आर्यन तारिक क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।

ICSE and ISC Board Result 2023
ICSE and ISC Board Result 2023

कक्षा 10 या आईसीएसई की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हुईं और 29 मार्च, 2023 को समाप्त हुईं। कक्षा 12 या आईएससी की परीक्षा 13 फरवरी को शुरू हुई और अंतिम परीक्षा की तारीख 31 मार्च थी। इस साल लगभग 2.5 लाख छात्र कक्षा के लिए सीआईएससीई परीक्षा में शामिल हुए।

इससे पहले शुक्रवार को, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा ने 87.33 के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा ने कक्षा 12 की अंतिम परीक्षाओं के परिणाम 87.33 के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ घोषित किए।

संबंधित खबरें…

Mothers Day 2023: इस मदर्स डे पर मां को स्पेशल फील कराने के लिए अपनाएं ये टिप्स

CBSE 10th Result 2023: CBSE 10वीं का रिजल्ट भी जारी, इस लिंक से फटाफट डाउनलोड करें मार्कशीट..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here