Upcoming Smart Phone : भारत में इस महीने लॉन्च होंगे ये पांच शानदार स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और कीमत

0
404
Photo Credit - Twitter

Upcoming Smart phone : देश में हर दिन कंपनियां नए-नए फोन को लॉन्च करती रहती हैं। ग्राहक भी नए फोन को खरीदना बेहद पसंद करते हैं। स्मार्ट फोन लोगों की जरूरत बन गयी है। लेकिन हर कोई इस हालत में नहीं होता कि वो अधिक पैसे खर्च करें। ऐसे हालत में कई अच्छी कंपनियों की तरफ से भी सस्ते दाम के स्मार्ट फोन मार्केट में लाए गए हैं। लोग आज के समय में सस्ते और ज्यादा फीचर्स वाले स्मार्ट फोन खरीदना चाहते हैं। आपको बता दें कि भारत में इस महीने पांच स्मार्ट फोन लॉन्च होने जा रहा है। जो ग्राहकों को बेहद पसंद आने वाला है।

LAVA Agni 5G

यह फोन इसी महीने 9 तारीख को लॉन्च होने वाला है। LAVA का यह स्मार्ट फोन बेहद शानदार है। कंपनी का यह पहला 5G फोन है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये होगी। LAVA AGNI 5G स्मार्टफोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को स्पोर्ट करेगा। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G चिपसेट पर चलेगा। इस फोन में 5000 mh की बैटरी भी लगी हुई है।

Diwali Offer : इन Smart Watch पर पाएं धमाकेदार छूट, जानें क्या है कीमत और ऑफर

Poco M4 Pro 5G

Poco का यह फोन बेहद शानदार फीचर्स में आ रहा है। यह फोन देखने में अच्छा है। इस महीने 9 तारीख को फोन लॉन्च होगा। फोन में 6.50 इंच का डिस्प्ले लगाया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर ऑपरेट करेगा। इस फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं 48MP लेंस, 2MPमैक्रो और 2MP डेप्थ सेंसर भी लगा हुआ है साथ ही 8MP फ्रंट कैमरा भी है। इस फोन में 5000mh की बैटरी भी दिया गया है।

Redmi Note 11 सीरीज

Redmi Note ग्राहकों को बेहद पसंद आता है। यह फोन भी इसी महीने लॉन्च होने वाला है। Redmi Note 11 सीरीज में तीन मॉडल लॉन्च होगा Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro Plus स्मार्टफोन आएंगे। Redmi Note 11 5G में 50MP का कैमरा मिल रहा है। जबकि Redmi Note 11 Pro और Note 11 Pro Plus में 108MP का कैमरा लगया गया है। यह फोन बताया जा रहा है कि बाजार में 15,000 रुपये तक मिलेगा।

Diwali Sale Offer : इस QLED Smart TV पर पाएं 1 लाख की बड़ी छूट, जानें कीमत और फीचर्स

Moto G51 5G

Moto कंपनी लंबे समय बाद बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन भी नवंबर में आने वाला है। फोन में आपको 4GB RAM और 128GB Storage मिल रहा है। वहीं फोन में 50MP का ट्रीपल कैमरा दिया गया है। इस फोन की कीमत लगभग 15 हजार रुपये हो सकती है।

Nokia T20 टैबलेट

इस महीने  Nokia कंपनी एक टैबलेट को लॉन्च करने जा रही है। यह टैबलेट आपको Flipkart पर आसानी से मिल जाएगा। इसमें 10.4 इंच की 2k क्वालीटी वाला डिस्प्ले दिया गया है। इस टैब में 8200mh की बैटरी भी लगाई गई है। इस टैब की कीमत लगभग 17,000 रूपये है।  

Jio के इस फोन को मात्र 1,999 रुपये में खरीदने का सुनहरा मौका, जल्द शुरु होगी बुकिंग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here