रिलायंस Jio का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! 50 शहरों में एक साथ लॉन्च किया 5G नेटवर्क

0
140
Reliance Jio 5G
Reliance Jio 5G

Reliance Jio 5G: रिलायंस Jio ने मंगलवार को 17 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में अपनी ट्रू 5G सेवाओं की अब तक की सबसे बड़ी लॉन्चिंग की घोषणा की है। इसके साथ, 184 भारतीय शहरों में Jio ग्राहक अब Jio True 5G की सेवाओं का आनंद ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार “यह भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में कहीं भी 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है। हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की गति और तीव्रता को बढ़ा दिया है क्योंकि हम चाहते हैं कि प्रत्येक जियो उपयोगकर्ता नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी तकनीक के परिवर्तनकारी लाभों का आनंद ले।

Reliance Jio 5G: दिसंबर 2023 तक पूरा देश Jio True 5G सेवाओं का आनंद उठाएगा- Jio प्रवक्ता

एक Jio प्रवक्ता ने आज 50 शहरों में Jio True 5G सेवाओं के लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि दिसंबर 2023 तक पूरा देश Jio True 5G सेवाओं का आनंद ले सकेगा और लाभ उठा सकेगा।” उन्होंने कहा कि “दिसंबर 2023 तक पूरा देश Jio True 5G सेवाओं का आनंद और लाभ उठा पाएगा। हम आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी की राज्य सरकारों के आभारी हैं। इसके साथ ही पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल को हर क्षेत्र को डिजिटाइज करने के हमारे प्रयास में उनके द्वारा किए गए निरंतर समर्थन के लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं।”

Reliance Jio ने 50 और भारतीय शहरों में ट्रू 5G सेवाएं शुरू की है जिनमें राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों- आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, केरल, के शहरों में रोल आउट के साथ महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल है। इससे पहले 10 जनवरी को रिलायंस जियो ने गुवाहाटी में अपनी 5जी सेवाएं शुरू की थीं, जबकि राजस्थान के जयपुर, जोधपुर और उदयपुर में सेवाएं 7 जनवरी को शुरू की गई थीं।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here