Yogi Adityanath ने दीवाली के मौके पर रामलला के किए दर्शन, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

0
266
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) इस समय राम की नगरी अयोध्या (Ayodhya) मे हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने दीवाली के मौके पर रामलला (Ramlala) के दर्शन किए, साथ ही हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना की। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन पर्व के पुनीत अवसर पर प्रभु श्री रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

ट्वीट कर दी जानकारी

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि आज ‘श्री अयोध्या जी’ में दीपावली के पावन पर्व के पुनीत अवसर पर प्रभु श्री रामलला जी के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कृपानिधान रघुकुल नंदन सम्पूर्ण विश्व का कल्याण करें। सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। जय श्री राम!

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा था कि हे भक्त शिरोमणि! आज आपसे अधिक प्रसन्न कौन होगा! आखिर प्रभु श्री राम की जन्मभूमि आस्था के दीपों से जगमगा रही है और श्री अयोध्या जी का पुरातन गौरव पुनर्स्थापित हो रहा है। हे प्रभु! हम सभी पर आपकी कृपा बनी रहे।

रामलला के दर्शन करने से पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा प्रकाश पर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। माँ लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक घर सुख-शांति, समृद्धि और आरोग्यता के आलोक से आलोकित हो। प्रभु श्री राम की कृपा से समस्त मानवों के चित्त सत्य की आभा से दीप्त हों। यह पर्व सम्पूर्ण सृष्टि के लिए मंगल व सुख का कारक बने।

बता दें कि कल दीपोत्सव के मौके पर भी सीएम योगी राम की नगरी में ही थे। उन्हेंने दीपोत्सव में भाग लिया। सीएम के राज में अयोध्या का दोपोत्सव हर साल विश्व रिकॉर्ड बना रहा है। इस साल 12 लाख से अधिक दीयों के साथ दोपोत्सव मनाया गया था।

गौरतलब है कि अयोध्या में साल 2017 में 1 लाख ,80,000 हजार दिए जलाए गए थे। 2018 में 3,01,152, साल 2019 में 5,50,000 वहीं साल 5,51,000 दिये जलाए गए थे।

यह भी पढ़ें:

Ayodhya में Deepotsav शुरू, 9 लाख 51,000 हजार दियों से जगमग होगी राम की नगरी

Ayodhya Deepotsav 2021: रामराज्‍य के दीपोत्सव में जगमगाई अयोध्या, देखिए उत्‍सव की तस्‍वीरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here