Yogi Adityanath ने Faizabad का नाम बदलकर किया “अयोध्या कैन्ट”

0
281
Faizabad
Faizabad renamed as Ayodhya Cantt

योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) नाम बदलने की रेस में सबसे आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज (Prayagraj) और मुगलसराय (Mughalsarai) की तरह फैजाबाद का नाम भी बदल दिया है। योगी कैबिनेट ने फैजाबाद (Faizabad) का नाम बदलकर अयोध्या कैंट कर दिया है। इस बात की जानकारी यूपी सरकार ने टवीट कर दी है।

ट्वीट कर दी जानकारी

ट्वीट कर बताया कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कैंट रखने का फैसला लिया है।

CM Office, GoUP  ने ट्वीट कर बताया कि, “#UPCM श्री @myogiadityanath जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम “अयोध्या कैन्ट” करने का निर्णय लिया है।”

इन स्टेशनों का बदल चुका है नाम

आपको बता दें कि वाराणसी के मंडुवाडीह और इससे सटे चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन का नाम बदला जा चुका है। मंडुवाडीह को बनारस और मुगलसराय स्टेशन को अब पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाता है। इलाहाबाद का नाम प्रयागराज करने के बाद यहां के भी कई स्टेशनों का नाम बदला गया है। इलाहाबाद जंक्शन का नाम प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन का नाम प्रयागराज रामबाग, इलाहाबाद छिवकी का नाम प्रयागराज छिवकी और प्रयागराज घाट का नाम परिवर्तित कर प्रयागराज संगम कर दिया गया है।

इन स्टेशनों का बदला है नाम:
तब                        अब
वाराणसी का मंडुवाडीह स्टेश          बनारस स्टेशन 
चंदौली जिले के मुगलसराय स्टेशन     पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन
इलाहाबाद जंक्शन                          प्रयागराज जंक्शन
इलाहाबाद सिटी स्टेशन                   प्रयागराज रामबाग
इलाहाबाद छिवकी                            प्रयागराज छिवकी
प्रयागराज घाट                                 प्रयागराज संगम

यह भी पढ़ें:

इलाहाबाद-फैजाबाद के बाद सुल्तानपुर का नाम बदलने की तैयारी में सरकार, कुशपुर होगा नया नाम

इलाहाबाद और फैजाबाद के बदले नामों पर योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here