2024 Henley Passport Index: दुनिया का सबसे पावरफुल है इस देश का पासपोर्ट, जानें भारत की रैंकिंग

0
75

2024 Henley Passport Index: हेनले पासपोर्ट इंडेक्स हर साल ‘वर्ल्ड मोस्ट ट्रैवल फ्रेंडली पासपोर्ट’ की रैंकिंग जारी करता है। यह सिलसिला साल 2006 से लगातार जारी है। ‘हेनले पासपोर्ट इंडेक्स’ ने दुनिया भर के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रैंकिंग जारी की है। 2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में दुनिया भर के कुल 6 देशों ने टॉप पर रहने का दावा किया है। इन देशों ने दावा किया है कि वे सबसे पावरफुल पासपोर्ट के साथ अपने नागरिकों को 227 में से 194 देशों के लिए वीजा-मुक्त पहुंच को आसान बनाते हैं। दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट वाले देशों में फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, जापान और सिंगापुर के साथ अपनी जगह बनाते हैं।

पांच वर्षों से जापान और सिंगापुर लगातार नंबर 1 रैंकिंग पर

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में हमेशा से टॉप पर रहे दो एशियाई देश इस बार भी टॉप पायदान पर अपनी जगह बनाए हुए हैं। ये देश जापान और सिंगापुर हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पर टॉप 10 में यूरोपीय देशों को जगह मिली है।

साउथ कोरिया, स्वीडन और फ़िनलैंड दूसरे नंबर पर

दक्षिण कोरिया फिनलैंड और स्वीडन इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। ये तीनों देश 193 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करते हैं। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड और नीदरलैंड हैं। ये देश 192 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करते हैं। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स पर यूनाइटेड किंगडम की रैंकिंग पिछले साल 6वें स्थान से दो रैंक ऊपर चढ़कर इस साल चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यूके 191 देशों के लिए वीजा-मुक्त यात्रा का दावा करता है।

रैंकिंग में भारत 80वें नंबर पर

2024 हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारत 80वें स्थान पर है। भारत का पासपोर्ट 62 देशों तक वीजा-मुक्त पहुंच को आसान बनाता है। भारत के पासपोर्ट के साथ थाईलैंड, इंडोनेशिया, मॉरीशस, श्रीलंका और मालदीव जैसे जगहों की यात्रा की जा सकती है। भारत के साथ उज्बेकिस्तान भी 90 नंबर पर है जबकि पड़ोसी देश पाकिस्तान 101वें स्थान पर है।

यह भी पढ़ें:

एलजी वीके सक्सेना ने 398 नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को बांटे नियुक्ति पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here