कौन हैं Bhupendra Patel जो बन रहे हैं गुजरात के सीएम? जानें सब कुछ

0
401
Bhupendr Patel

गुजरात (Gujrat) के मुख्यमंत्री पद से विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने जब इस्तीफा दिया तो अंदाजा लगाया जा रहा था कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) गुजरात की गद्दी किसी बड़े चेहरे और सरकार में अहम भूमिका निभाने वाले व्यक्ति को सौंपेगी। पर यहां पर भी हमेशा की तरह चौंकाते हुए पार्टी ने भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) को गुजरात का सीएम बना दिया।

रूपाणी के इस्तीफे के बाद पांच नाम सीएम की रेस में चल रहे थे। पहला नाम गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल (Deputy Chief Minister Nitin Patel) का था। उसके बाद मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya), केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन, डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला (Parshottam Rupala), प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel), सी. आर. पाटिल (C. R. Patil) और गोरधन झडफिया (Gordhan Zadafia) का नाम शामिल था। इन नामों में दूर दूर तक भूपेंद्र पेटल का कोई जिक्र नहीं हो रहा था।

आखिर कौन हैं भूपेंद्र पटेल ? सीएम की रेस में जिनका जिक्र ही नहीं था। पहली बार विधायक बने और फिर सीधे गुजरात के मुख्यमंत्री ?

Bhupendr Patel 2
भूपेंद्र पटेल के नाम का सुझाव पूर्व सीएम विजय रूपाणी ने दिया था।

भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घटलोडिया विधानसभा सीट से विधायक हैं। संगठन  में अच्छी पकड़ रखते हैं। पटेल ने अपना पिछला चुनाव 1.17 लाख मतों से जीता था। घटलोडिया में काफी लोकप्रिय हैं। वहां की जनता भूपेंद्र पेटल को दादा कहकर संबोधित करती है। भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इसके अलावा AMC के वे स्थायी समिति अध्यक्ष के रूप में भी काम कर चुके हैं। 2010 से 2015 तक उन्होंने ये जिम्मेंदारी संभाली थी। साल 2015 तक पटेल राजनीति से काफी दूर थे।

घटलोडिया सीट गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की परंपरागत सीट मानी जाती है। आनंदीबेन पटेल जब यूपी की राज्यपाल बनी तो इस सीट से भूपेंद्र पटेल को टिकट दिया। पहली बार वह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने में सफल रहे। कहा जाता है कि, भूपेंद्र पटेल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के काफी करीब हैं यही कारण है कि, आनंदीबेन पटेल की सीट को भूपेंद्र पटेल को दिया गया।

सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है

gujrat
गुजरात के राज्यपाल Acharya Devvrat के साथ भूपेंद्र टेल

भूपेंद्र जमीन से जुड़े नेता हैं और पाटीदारों में अच्छी पकड़ रखते हैं। पटेल का रिश्ता राजनीति तक ही सीमित नहीं है। वह व्‍यवसाय से बिल्‍डर हैं तथा राज्‍य की कई सामाजिक संस्‍थाओं से जुड़े हैं। हाल ही 200 करोड़ की लागत से बने सरदार धाम में तथा कड़वा पाटीदार समाज की प्रमुख संस्‍थाा विश्‍व उमिया फाउंडेशन में भी ट्रस्‍टी हैं। 

अहमदाबाद के शिलाज इलाके के रहने वाले भूपेंद्र पटेल की उम्र करीब 59 साल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। भूपेंद्र पटेल ने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। उन्‍हें क्रिकेट व बैडमिंटन खेलना काफी पसंद है।

सामाजिक कार्यों में रहते हैं व्यस्त

Bhupendr Patel 3
घटलोडिया में पौधारोपरण करते हुए

भूपेंद्र पटेल साल 1999 में मेमनगर नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद थलतेज से पार्षद चुनकर 1995 में महानगर पालिका की स्‍थायी समिति, स्‍कूल बोर्ड के चेयरमैन भी रहे। अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। साल 2015 में अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण के चेयरमैन के तौर पर भी काम किया है। पटेल राजनीति में सक्रिय तो हैं ही साथ ही सामाजिक कार्यों में काफी व्यस्त रहते हैं। वह जमीन से इसकदर जुड़े हुए हैं कि, गांधीनगर में बीजेपी के कमलम दफ्तर में विधायक दल की बैठक चल रही थी और पटेल घटलोडिया में पौधारोपरण कर रहे थे। यहां से वह सीधे बीजेपी दफ्तर पहुंचे ते।

यह भी पढ़ें:

Vijay Rupani resigns: 2 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक, Hardik Patel ने कहा, “RSS-BJP के गुप्त सर्वे में Congress जीत रही थी”

Gujrat New CM: Bhupendra Patel होंगे राज्य के नए सीएम, नरेंद्र तोमर ने किया एलान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here