Uttar Pradesh News Today: इंसाफ ना मिलने से परेशान महिला, कलेक्ट्रेट परिसर में पानी की टंकी पर चढ़ी, कहा- पुरुष पुलिस ने पीटा

0
491
Uttar Pradesh News Today
Uttar Pradesh News Today

Uttar Pradesh News Today: भारत में इंसाफ की कीमत जान, जीवन भर का संघर्ष और समय है। इंसाफ ना मिलने से कई लोग जान दे देते हैं। इंसाफ की उम्मीद में जेल की चार दीवारी में जीवन भर संघर्ष करते हैं। सब कुछ छोड़कर पूरे समय कोर्ट का चक्कर लगाते हैं। उत्तर प्रदेश के बस्ती से ऐसी खबर आ रही है, जहां इंसाफ ना मिलने से आहत महिला जान देने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बने पानी की टंकी पर चढ़ गई। घंटों महिला का ड्रामा चलता रहा। फिर मान मनौव्वल के बाद महिला टंकी से नीचे उतरी और जिला मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र से इंसाफ की गुहार लगाई।

Uttar Pradesh News Today: देखें वीडियो

Uttar Pradesh News Today
Uttar Pradesh News Today

घटना बस्ती जनपद के पैकोलिया थाना अंतर्गत जोकहा गांव की है। जहां दबंगों के जमीन पर अवैध कब्जे से परेशान माधुरी पांडे ने इंसाफ के आभाव में अपनी जान देने की ठानी। माधुरी की इस हरकत से आसपास जहां भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं प्रशासन के भी हाथ-पांव फूलने लगे ।काफी मान मनौव्वल के बाद महिला पानी की टंकी से नीचे उतरी तब जाकर प्रशासन के लोगों ने राहत की सांस लिया।

महिला का कहना था उसके दरवाजे पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरिया पानी गिराया जा रहा है। महिला ने आरोप लगाया कि न्यायालय से स्थगन के बावजूद भी उसके जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। महिला का कहना था कि मैं कई अधिकारियों के पास न्याय के उम्मीद से मिली लेकिन मुझे कहीं से न्याय नहीं मिला।

Uttar Pradesh News Today: महिला का आरोप

Uttar Pradesh News Today
Uttar Pradesh News Today

महिला ने एक क्षेत्रीय नेता के इशारे पर पुलिसिया उत्पीड़न का भी आरोप लगाया है। महिला ने मीडिया को बताया कि विधायक के इशारे पर पुरुष पुलिस ने बहुत मारा। मुंह और हाथ-पैर पर चोट आई है। फिलहाल महिला के घंटों चले ड्रामे के बाद अपर जिला मजिस्ट्रेट अभय कुमार मिश्र के समझाने और न्याय दिलाने के आश्वासन के बाद नीचे उतर आई।

(उत्तर प्रदेश के बस्ती से तौफीक खान की रिपोर्ट)

अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here