UP News: सपा नेता का बेटा मांजे की चपेट में आकर जख्‍मी, नमाज के बाद घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

UP News: जानकारी के अनुसार अब्बास ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, तभी नुरुल्ला रोड पर यह हादसा हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उनके परिवार वाले भी पहुंच गए।

0
212
UP News
UP News

UP News: सपा महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन का बेटा मो. अब्बास मंगलवार की सुबह मांजे की चपेट में आकर घायल हो गया। मांजे की रगड़ से अब्बास के गले में गहरा घाव हो गया। डॉक्टरों ने नौ टांके लगाकर खून रोका। जानकारी के अनुसार करेली निवासी इफ्तेखार हुसैन सपा के महानगर अध्यक्ष हैं। उनका बेटा अब्बास सुबह ईद की नमाज पढ़ने फूलपुर शाहापुर गया था। वहां से वह अपने दोस्त सौरभ के साथ बाइक से घर लौट रहा था।

नुरुल्ला रोड पर अचानक एक मांजा उसके गले में फंस गया। जब तब सौरभ बाइक रोकता, अब्बास का गला पूरी से लहूलुहान हो चुका था। सौरभ उसे लेकर तुरंत नाजरेथ अस्पताल पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने उसे देखकर कहीं और ले जाने को कहा।इसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया।

manja 2
UP News

UP News: बड़ी संख्‍या में सपा कार्यकर्ता पहुंचे

SRN hospital

जानकारी के अनुसार अब्बास ईद की नमाज पढ़कर घर लौट रहा था, तभी नुरुल्ला रोड पर यह हादसा हो गया। सूचना पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उनके परिवार वाले भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने नौ टांके लगाकर रक्त स्राव रोका। यहां कुछ घंटे इलाज और निरीक्षण के बाद अब्बास को वापस घर भेज दिया गया।

संबंधित खबरें