Shatrughan Sinha और उनके परिवार पर Pooja Mishra ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘मेरी वर्जिनिटी बेच स्‍टार बनी सोनाक्षी’

शत्रुघ्न सिन्हा पर गंभीर आरोप लगाए गए है। हाल ही में बिग बॅास फेम पूजा मिश्रा (Pooja Mishra) ने शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार पर जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाया।

0
276
Shatrughan Sinha
Shatrughan Sinha और उनके परिवार पर Pooja Mishra ने लगाए गंभीर आरोप

बॅालीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पर गंभीर आरोप लगाए गए है। हाल ही में बिग बॅास फेम पूजा मिश्रा (Pooja Mishra) ने शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार पर जिंदगी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। बता दें कि मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में पूजा ने बताया कि शत्रुघ्न सिन्हा और उनका परिवार उनसे गलत काम करवाते थे और उन्होंने उनकी वर्जिनिटी को बेचकर बेटी सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) को अभिनेत्री बनाया। शत्रुघ्न सिन्हा पर लगाए गए आरोप ने सनसनी मचा दी है। लोग तरह- तरह की बाते कर रहे हैं। हालांकि इस पर अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा या उनके परिवार का कोई रिऐक्शन नहीं आया है।

Shatrughan Sinha
Shatrughan Sinha

Pooja Mishra ने Shatrughan Sinha पर लगाए आरोप

पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर आरोप लगाते हुए कहा कि, मेरी वर्जिनिटी बेच कर सोनाक्षी स्‍टार बनी। शत्रुघ्न सिन्हा उन्हें बेहोश कर के ट्रेड करते थे। पूजा ने आगे कहा कि, मैंने ये 17 सालों तक झेला है और उनकी जगह कोई और होता तो अब तक खुदकशी कर चुका होता। पूजा मिश्रा ने आरोप लगते हुए कहा कि उनके पिता ने शत्रुघ्न और उनके दोस्तों की कई बार करोड़ों रुपयों की सहायता की, मगर अब यही लोग उनके पीछे पड़े हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने उनके पिता का ब्रेनवॉश करते हुए ये बताया था कि बॉलीवुड में सिर्फ वेश्याएँ काम करती हैं।

Shatrughan Sinha
Shatrughan Sinha

पूजा मिश्रा ने आगे कहा कि, उनके पिता 2005 में रिटायर्ड होकर पुणे चले गए और तभी से सिन्हा परिवार ने उन्हें परेशान करना शुरू किया। पूजा मिश्रा ने कहा कि, तब वो वीडियोकॉन के गेस्ट हाउस में रुकी हुई थीं और सिन्हा दंपति उनपर काला जादू करवाते थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये पहली बार नही जब पूजा ने किसी सेलिब्रेटी पर आरोप लगाए है। इससे पहले भी पूजा मिश्रा ने सलमान खान और उनके भाइयों पर आठ बार दुष्कर्म करने के आरोप लगा चुकी हैं।

79640011

इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो शत्रुघ्न सिन्हा को पहली बार साल 1971 में फिल्म ‘पारस’ के लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके बाद 1974 में फिल्म ‘दोस्त’ के लिए और साल 1979 में फिल्म ‘काला-पत्थर’ के लिए और साल 1980 में शत्रुघ्न सिन्हा को फिल्म ‘दोस्ताना’ के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया।

बता दें कि 80 के दशक में शत्रुघ्न सिन्हा ने लाल कृष्ण आडवाणी के कहने पर भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा के चुनावी रैलियों में स्टार प्रचारक के तौर पर उतरने लगे। साल 1992 में नयी दिल्ली लोकसभा की सीट से शत्रुघ्न सिन्हा ने पहली बार चुनाव लड़ा। यह चुनाव कई मामलों में ऐतिहासिक था।

यह भी पढ़ें:

‘खामोश…’ Shatrughan Sinha का आज जन्मदिन है

Asansol में Shatrughan Sinha ने BJP को किया ”खामोश”, उप-चुनाव में हासिल की शानदार जीत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here