UP News: राजनगर एक्‍सटेंशन में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी घायल

UP News: पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है।

0
271
UP News
UP News

UP News: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में रविवार रात पुलिस और एक बदमाश की मुठभेड़ हो गई। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी होने लगी और पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। पुलिस ने जख्‍मी आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया।

गाजियाबाद के एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में रविवार रात लगभग 10.15 बजे पुलिस चेकिंग पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

UP News
UP News

UP News: आरोपी से स्‍कूटी और पिस्‍टल बरामद

UP News

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपी की पहचान दिल्ली निवासी संतोष यादव के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और हरियाणा में हत्या, चोरी और अन्य अपराधों समेत कुल 29 केस दर्ज हैं। उसके पास से 315 बोर की पिस्टल और एक चोरी की स्कूटी बरामद हुई है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है। आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here