दिल्ली के Maharashtra सदन से हटाई गई इन महान हस्तियों की मूर्ति’, रुपाली चाकणकर ने कहा- देश की महान महिलाओं का हो रहा है अपमान…

Rupali Chakankar: रूपाली चाकणकर ने एक ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा, कहा, 'दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वहां से सावित्रीबाई फुले और पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर की प्रतिमा को हटाया गया है।

0
57
दिल्ली के Maharashtra सदन से हटाई गई इन महान हस्तियों की मूर्ति', रुपाली चाकणकर ने लगाए गंभीर आरोप...
दिल्ली के Maharashtra सदन से हटाई गई इन महान हस्तियों की मूर्ति', रुपाली चाकणकर ने लगाए गंभीर आरोप...

Maharashtra News: दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में स्वतंत्रता नायक विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के कई सांसदों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। इस घटना के बाद एनसीपी की नेता और महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने गंभीर आरोप लगाया है।

रूपाली चाकणकर ने एक ट्वीट में कहा, ”आज दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर वहां से सावित्रीबाई फुले और पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर की प्रतिमा को हटाया गया है। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

Maharashtra News: महान महिलाओं का किया गया अपमान

इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि पुण्यस्लोक अहिल्या देवी होल्कर की जयंती अभी तीन दिन दूर है। देश में नारी सम्मान के आंदोलन में सबसे आगे रहने वाली इन दो महान महिलाओं का यह अपमान उनके अस्तित्व और उनके गौरवशाली इतिहास को नकारने की मानसिकता को उजागर करता है।”

Maharashtra News

Maharashtra News: रूपाली चाकणकर ने की ये मांग

इसके बाद महिला अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने मांग की है कि राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री इस घटना का संज्ञान लें और उचित कार्रवाई करें। रूपाली चाकणकर ने कहा कि महाराष्ट्र सदन में आज स्वतंत्रता सेनानी सावरकर की 140वीं जयंती मनाई गई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सावरकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। महाराष्ट्र सरकार सावरकर की जयंती को ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ के रूप में मना रही है।

यह भी पढ़े…

कर्नाटक में हुआ कैबिनेट विस्तार, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, यहां देखें कौन-कौन हैं शामिल?

कर्नाटक के डिप्‍टी CM DK ShivaKumar बोले, पुलिस विभाग के भगवाकरण की अनुमति नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here