UP News: देवरिया में भीषण सड़क हादसा, बस और बोलेरो भिड़े, 6 लोगों की मौत

UP News: जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के इंदूपुर में सोमवार की रात भीषण हादसा हो गया। रोडवेज की अनुबंधित बस और बोलेरो की टक्‍कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए।

0
204
UP News
UP News

UP News: देवरिया में बस और बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के इंदूपुर में सोमवार की रात भीषण हादसा हो गया। रोडवेज की अनुबंधित बस और बोलेरो की टक्‍कर में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। बस गोरखपुर से यात्रियों को लेकर आ रही थी। बुलेरो सवार कुशीनगर जनपद से तिलक समारोह शामिल होकर वापस जा रहे थे।

UP News: तिलक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे बोलेरो सवार

UP News
UP News

ग्राम कोहड़ा थाना कसया निवासी 6 लोग बोलेरो से रुद्रपुर की तरफ से एक तिलक समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे गौरी बाजार-रुद्रपुर मार्ग पर काली मंदिर के समीप पहुंचते ही विपरित दिशा में आ रही निजी बस अचानक से बोलेरो के सामने आ गई। बोलेरो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और दोनों गाडि़यां आपस में टकरा गईं।

हादसे में इन्‍होंने गंवाई जान
हादसे में बोलेरो में सवार- राम प्रकाश सिंह (65), शुभम गुप्ता,(45), जोगन सिंह, अंकुर पांडेय देवदत्त पांडेय और बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। बस सवार मृतकों की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। बोलेरो सवार चार, बस सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

हादसे में इन्‍होंने गंवाई जान

UP News
UP News


हादसे में बोलेरो में सवार- राम प्रकाश सिंह (65), शुभम गुप्ता,(45), जोगन सिंह, अंकुर पांडेय देवदत्त पांडेय और बस सवार रामानंद मौर्य निवासी रामपुर कारखाना की मौके पर ही मौत हो गई। बस सवार मृतकों की देर रात तक पहचान नहीं हो सकी थी। बोलेरो सवार चार, बस सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

UPNews
UPNews

आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।वहीं उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here