थोड़ी देर में होगा Sharad Yadav का अंतिम संस्कार, मध्यप्रदेश के पैतृक गांव नर्मदापुरम में लाया गया उनका पार्थिव शरीर

0
151
Sharad Yadav
Sharad Yadav

Sharad Yadav: JDU के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 75 साल की उम्र में 12 जनवरी 2023 की रात को निधन हो गया था। उन्होंने गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी बेटी ने ट्वीट कर दी थी। उनका पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न आवास पर सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इसके बाद आज 14 जनवरी को उनका पार्थिव शरीर भोपाल लाया गया है। शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे उनका शरीर भोपाल पहुंचा। यहां मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

बता दें कि यहां से पार्थिव शरीर को पूर्व केंद्रीय मंत्री के पैतृक गांव नर्मदापुरम ले जाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

Sharad Yadav: गांव नर्मदापुरम में हुआ अंतिम संस्कार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, ‘एक उत्कृष्ट नेता, जो अभी भी इस देश को बहुत कुछ दे सकते थे, हमें छोड़कर चले गए। मैं मध्य प्रदेश के लोगों की ओर से उन्हें सम्मान और अपना सम्मान देता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले और ईश्वर उनके परिवार, समर्थकों और प्रियजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति दें।

संबंधित खबरें: