पूर्व केंद्रीय मंत्री Sharad Yadav का 75 साल की उम्र में निधन, मध्य प्रदेश के पैतृक गांव में 14 जनवरी को होगा अंतिम संस्कार

0
132
Sharad Yadav Passes Away:
Sharad Yadav Passes Away:

Sharad Yadav Passes Away: बिहार समेत देश की राजनीति में बड़े चेहरे के तौर पर खास पहचान बनाने वाले और जदयू के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता शरद यादव का निधन हो गया। उनके परिवार ने बताया है कि उनका 75 साल की उम्र में निधन हो गया। शरद यादव के निधन पर देश भर के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। बड़े-बड़े नेता शरद यादव के राजनीतिक सफर का बखान करते और उन्हें श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।

शरद यादव ने गुरुग्राम के फोर्टिंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल के एक बयान में कहा गया है कि उन्हें अचेत हालात में आपातकालीन वार्ड में लाया गया था। रात 10 बजकर 19 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। शरद यादव का आज 12 जनवरी 2023 को निधन हो गया। इस बारे में उनकी बेटी ने ट्वीट किया। शरद यादव की बेटी ने ट्वीट कर लिखा है कि पापा नहीं रहे।

उनका पार्थिव शरीर एंबुलेंस से अस्पताल से रवाना हो गया है। जानकारी अनुसार आज पूरे दिन उनका पार्थिव शरीर छतरपुर में स्थित 5 वेस्टर्न आवास पर रखा जाएगा। जहां लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए आ सकते हैं। सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के पैतृक गांव में कल किया जाएगा।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here