UP News: लखनऊ के सीबीआई कोर्ट पहुंचे Azam Khan, जल निगम भर्ती घोटाले की होनी है सुनवाई

UP News: मालूम हो विधायक आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे भी बंद थे, लेकिन दोनों जमानत पर रिहा हो चुके हैं। आजम खां पर वह 87 मामले दर्ज थे। 86 मामलों में जमानत हो चुकी

0
196
Supreme Court
Supreme Court

UP News: सीतापुर की जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खां गुरुवार की सुबह पेशी के लिए सीतापुर जेल से लखनऊ सीबीआई कोर्ट के लिए रवाना हुए।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें लाया गया है। पेशी के बाद वह वापस सीतापुर जेल चले जाएंगे। दरअसल जल निगम भर्ती घोटाले की पेशी के लिए वे यहां लाए गए हैं। वर्ष 2017 में इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।इस मामले में आज आजम खां पर आरोप तय हो सकते हैं।

azam khan 2
Azam Khan’s hearing in Lucknow CBI Court today

UP News: 86 मामलों में मिल चुकी है जमानत

UP News
Azam Khan

मालूम हो विधायक आजम खां 27 फरवरी 2020 से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे भी बंद थे, लेकिन दोनों जमानत पर रिहा हो चुके हैं। आजम खां पर वह 87 मामले दर्ज थे। 86 मामलों में जमानत हो चुकी है।

संपत्ति के मामले में अभी हाल ही में हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है, लेकिन इस मामले में जमानत मिलने के एक दिन पहले ही फर्जी दस्तावेज के सहारे स्कूल की मान्यता लेने का मामला सामने आया था। इस मामले में रामपुर से सीतापुर जेल को वारंट भी भेजा गया था। इसी मामले में उनकी रिहाई अटकी है।

जेलर आरएस यादव ने बताया कि जल निगम भर्ती घोटाले के मामले में आजम खां की लखनऊ सीबीआई कोर्ट में गुरुवार को पेशी है। उसी के लिए वह सुबह जेल से गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में उन्हें ले जाया गया है। पेशी के बाद वापस आ जाएंगे। जेलर ने बताया कि इस मामले में उनकी जमानत भी हो चुकी है।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here