UP News: पांच बार के विधायक Arvind Giri का निधन, चलती कार में आया था हार्ट अटैक

अरविंद गिरि का जन्म 30 जून 1958 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से कि थी। इसके बाद 1995 में गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने थे।

0
156
UP News: BJP विधायक Arvind Giri को चलती कार में आया हार्ट अटैक हुई मौत, पांचवीं बार चुने गए थे MLA
UP News: BJP विधायक Arvind Giri को चलती कार में आया हार्ट अटैक हुई मौत, पांचवीं बार चुने गए थे MLA

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की गोला विधानसभा सीट से विधायक अरविंद गिरि का निधन हो गया है। वह गोला विधानसभा सीट से पांचवी बार विधायक चुने गए थे। वह लखनऊ में मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे और तभी रास्ते में हार्ट अटैक आ गया। सिधौली के पास पहुंचे बीजेपी विधायक अरविंद गिरि को चलती कार में हार्ट अटैक आया। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अरविंद गिरि के निधन पर सीएम योगी ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी जिले के गोला विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन अत्यंत दुखद है। मेरी शोक संवेदनाएं संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सकने की शक्ति प्रदान करें।

UP News: कैसा रहा राजनीतिक सफर

अरविंद गिरि का जन्म 30 जून 1958 को हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी। इसके बाद 1995 में गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने थे। 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर विधायक पद के लिए उन्होंने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 2000 में उन्होंने दोबारा गोला नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बने।

वहीं, साल 2002 में सपा के टिकट पर फिर एक बार उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ा और विधायक बने। इसके बाद साल 2007 में तीसरी बार वो विधायक बने। 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

UP News: 2017 में बीजेपी खेमे में की थी एंट्री

बता दें कि साल 2017 में अरविंद गिरि ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। बीजेपी के टिकट पर वह चुनाव में उतरे। इस बार भी जीतकर वह गोला विधानसभा से चौथी बार विधायक बने। वहीं, 2022 विधानसभा चुनाव में भी अरविंद गिरि ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत हासिल की। पांच बार के विधायक अरविंद गिरि का सियासी कद यूपी की सियासत में काफी बड़ा था। क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें भरपूर समर्थन दिया और पांच बार विधानसभा भेजा।

यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here