UP News: APN News की खबर का बड़ा असर, यौन उत्‍पीड़न का आरोपी दरोगा निलंबित

Supreme Court: पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस आरोपी दरोगा के बचाव में जुट गई। दरोगा की मदद के लिए पुलिस ने रविवार की रात पीड़िता के घर पर छापेमारी की।

0
233
UP News
UP News : Gonda Thana

UP News: गोंडा में धर्म परिवर्तन कर युवती के साथ दुष्‍कर्म के आरोपी के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है।इस मामले में एपीएन न्‍यूज की खबर को गंभीरता से लेते हुए स्‍थानीय प्रशासन ने कार्रवाई की है।एसपी ने दरोगा वसीम खान को तत्‍काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मालूम हो कि एक महिला ने लगाया दरोगा पर धर्म परिवर्तन कर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। आरोपी नाम बदलकर महिला के साथ 3 साल तक दुष्‍कर्म करता रहा।शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा।एसपी आकाश तोमर ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी मोहम्‍मद वसी खुद को रिंकू शुक्ला बताकर महिला को परेशान कर रहा था।

UP News
UP News

UP News: पुलिस ने किया था आरोपी दरोगा का बचाव

पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस आरोपी दरोगा के बचाव में जुट गई। दरोगा की मदद के लिए पुलिस ने रविवार की रात पीड़िता के घर पर छापेमारी की। उसे जबरन उठाकर थाने ले गई।आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने पीड़िता पर दरोगा के खिलाफ की गई शिकायत को वापस लेने का दबाव बनाया। दबाव बनाने के लिए पुलिस पीड़िता को 4 घंटे तक एक थाने से दूसरे थाने पर घुमाती रही।
सुबह 4 बजे महिला को छोड़ा गया। सोमवार की सुबह पीड़िता जब इस मामले की शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय पहुंची और अपर पुलिस अधीक्षक को पुलिसकर्मियों की करतूत बताई। एएसपी ने पीड़िता को कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

संबंधित खबरें


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here