Spicejet Emergency Landing in Mumbai: दिल्ली से शिरडी जा रहे Spicejet विमान को मुंबई में करना पड़ा लैंड, यात्री हुए परेशान

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: दिल्ली से शिरडी जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट को अचानक मुंबई में लैंड कराना पड़ा। ये फ्लाइट दिल्ली से टेक ऑफ होकर शिरडी लैंड करने वाली थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे मुंबई में लैंड कराया गया।

0
212
Spicejet के खिलाफ DGCA का बड़ा एक्शन, 50% विमानों पर लगाई रोक
Spicejet के खिलाफ DGCA का बड़ा एक्शन, 50% विमानों पर लगाई रोक

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: दिल्ली से शिरडी जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट को अचानक मुंबई में लैंड कराना पड़ा। ये फ्लाइट दिल्ली से टेक ऑफ होकर शिरडी लैंड करने वाली थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे मुंबई में लैंड कराया गया। यात्रियों का कहना है फ्लाइट लैंड करने के बाद भी उन्हें करीब 5 घंटों तक विमान में ही बैठे रहना पड़ा। इस दौरान लोग भूख से भी परेशान रहे।

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: Spicejet ने फ्लाइट की लैंडिग पर दिए दोहरे बयान

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: दिल्ली से शिरडी जा रहे Spicejet को मुंबई में करना पड़ा लैंड, यात्री हुए परेशान
Spicejet Emergency Landing in Mumbai

बुधवार को स्पाइस जेट की फ्लाइट ने दिल्ली से शिरडी जाने के लिए दोपहर 2:50 बजे टेक ऑफ किया था। इसे शाम 4:30 बजे तक शिरडी में उतरना था। मगर खराब मौसम का हवाला देते हुए फ्लाइट को शिरडी एयरपोर्ट के बजाय मुंबई एयरपोर्ट पर ही उतार दिया गया। सबसे पहले स्पाइस जेट के इस विमान को शिरडी में नहीं उतारे जाने की वजह तकनीकी समस्या बताई गई। लेकिन बाद में इसकी असल वजह बताई गई कि तकनीकी खराबी नहीं बल्कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को मुंबई लैंड कराना पड़ा।

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: इमरजेंसी लैंडिग से यात्रियों को हुई परेशानी

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: दिल्ली से शिरडी जा रहे Spicejet को मुंबई में करना पड़ा लैंड, यात्री हुए परेशान
Spicejet Emergency Landing in Mumbai

दिल्ली से शिरडी जा रहे विमान को मौसम खराब होने के कारण मुंबई में लैंड कराने के बाद यात्रियों को काफी दिक्कतें आईं। यात्रियों ने नाराजगी जताते हुए स्पाइस जेट पर आरोप लगाया है। फ्लाइट लैंडिग के बाद यात्रियों को लगभग 5 घंटे तक फ्लाइट में ही बैठे रहना पड़ा।

इस दौरान फ्लाइट में A/C बंद होने से कई लोगों को घबराहट महसूस हुई। सभी लोग भूख से परेशान हो गए थे। कई घंटे तक यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल देखा गया। बाद में सभी यात्रियों को बस से शिरडी भेजा गया।

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: पहले भी Spicejet में इमरजेंसी लैंडिग की खबरें सामने आई है

Spicejet Emergency Landing in Mumbai: दिल्ली से शिरडी जा रहे Spicejet को मुंबई में करना पड़ा लैंड, यात्री हुए परेशान
Spicejet Emergency Landing in Mumbai

इससे पहले पिछले हफ्ते स्पाइसजेट की फ्लाइट जो मुंबई से दुर्गापुर जा रही थी उसमें भी कुछ दिक्कत आई थीं, जिसके चलते विमान के भीतर 14 यात्री घायल हुए थे जबकि 3 क्रू मेंबर भी घायल हुए थे। इस घटना के बाद डीजीसीए ने इसकी जांच के आदेश दे दिए थे। यह घटना बोइंग बी737 में हुई थी। जिस वक्त यह घटना हुई विमान आटो पायलट मोड पर था, इसी दौरान विमान में टर्बुलेंस हुआ था।

संबंधित खबरें:

Bengaluru News: केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here