‘गालीबाज’ Shrikant Tyagi के बचाव में उतरी पत्नी, बोली- मेरे पति BJP से जुड़े थे, पुलिस ने मुझे प्रताड़ित किया

Shrikant Tyagi Case: इस मामले में एक के बाद एक नए खुलासे होते ही जा रहे हैं। अब श्रीकांत की पत्नी ने पहली बार इस केस को लेकर कुछ कहा है। त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने अपने पति का बचाव किया है।

0
231
Shrikant
Shrikant

Shrikant Tyagi Case: नोएडा के रहने वाले ‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ओमेक्स सोसाइटी में महिला के साथ बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी कई दिनों से पुलिस के साथ लुका-छुप्पी का खेल खेल रहा था, लेकिन मंगलवार को मेरठ से नोएडा पुलिस ने आखिरकार उसे पकड़ ही लिया। पुलिस के मुताबिक त्यागी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था इसलिए उसे पकड़ने में इतना समय लगा।

इस मामले में एक के बाद एक नए खुलासे होते ही जा रहे हैं। अब श्रीकांत की पत्नी ने पहली बार इस केस को लेकर कुछ कहा है। त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने अपने पति का बचाव किया है। मीडिया से बात करते अनु त्यागी ने कहा कि मैंने, मेरे पति और मेरे बच्चों ने किसी के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। बच्चों के बीच लड़ाई हो जाती है, बच्चों के बीच की लड़ाई में मेरे पति को गुंडा बनाया जा रहा है। 99 फीसदी सोसाइटी के लोग मेरे पति को जानते ही नहीं क्योंकि वो घर से बाहर ही नहीं निकलते थे।

Shrikant Tyagi Case: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के बचाव में उतरी पत्नी, बोली- मेरे पति BJP से जुड़े थे, पुलिस ने मुझे प्रताड़ित किया
Shrikant Tyagi Case

Shrikant Tyagi Case: मेरे पति बीजेपी में मेंबर थे और उन्होंने सरेंडर किया- अनु त्यागी

‘गालीबाज’ श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने बताया कि मेरे पति बीजेपी के मेंबर थे। उन्होंने सरेंडर किया है। मेरे साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया है। क्या मैं महिला नहीं हूं? त्यागी की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक हिरासत में रखा। मुझे पुरुष थाने में रखा गया था। मेरे साथ पुलिस ने भले ही मारपीट नहीं की, लेकिन मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। मेरे साथ अभद्र व्यवहार हुआ। हर तरीके से बदसलूकी की गई। पुलिस ने पूछताछ के दौरान कई बार मुझे अपशब्द कहे।

Shrikant Tyagi Case: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के बचाव में उतरी पत्नी, बोली- मेरे पति BJP से जुड़े थे, पुलिस ने मुझे प्रताड़ित किया
Shrikant Tyagi Wife

Shrikant Tyagi Case: सांसद महेश शर्मा पर लगाए आरोप

अनु त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए नोएडा के सांसद महेश शर्मा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ उनका ही कराधरा है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को गाली दी थी, इसलिए पुलिस ने हमारे साथ ऐसा बर्ताव किया है।अनु ने कहा कि सोसाइटी में 1300 फ्लैट हैं, लेकिन कुछ गिने-चुने लोग ही हमारा विरोध कर रहे हैं।

Shrikant Tyagi Case: 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के बचाव में उतरी पत्नी, बोली- मेरे पति BJP से जुड़े थे, पुलिस ने मुझे प्रताड़ित किया
Shrikant Tyagi Case

Shrikant Tyagi Case: कैसे फंसा पुलिस के चंगुल में त्यागी

वीडियो वायरल होने के बाद से ही श्रीकांत त्यागी फरार था। उसकी आखिरी लोकेशन पुलिस को उत्तराखंड के ऋषिकेश से मिली थी। त्यागीपश्चिमी उत्तर प्रदेश में लगातार घूम रहा था। खबर है कि त्यागी अपनी पत्नी से लगातार बात करने की कोशिश कर रहा था, पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके बाद आखिरकार उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी जानकारी सामने आई है कि श्रीकांत त्यागी कोर्ट में सरेंडर करने की कोशिश में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here