महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न

नोएडा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए त्यागी भाग गया है और बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है।

0
279
Shrikant Tyagi: महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न
Shrikant Tyagi: महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न

Shrikant Tyagi: उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुदको बीजेपी का नेता बता कर महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी पर बड़ा एक्शन लिया गया है। नोएडा अथॉरिटी टीम ने ओमेक्स सोसाइटी पहुंचकर आरोपी श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। आरोपी ने अपने फ्लैट के आस-पास अतिक्रमण कर रखा था।

खुदको बीजेपी का नेता बता कर रौब झाड़ने वाला सोसाइटी का मेटेनेंस चार्ज भी नहीं देता था और अपने रसूक के दम पर अथॉरिटी के नोटिस को भी रुकवा देता था, लेकिन महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत इसके खिलाफ कार्रवाई की गई। त्यागी के खिलाफ इस कार्रवाई से सोसाइटी के लोगों ने खुशी जताई है। महिलाओं ने तालियां बजाई और मिठाई बांट कर अपनी खुशी का इजहार किया।

Shrikant Tyagi: महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न
Shrikant Tyagi

Shrikant Tyagi: गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक सोसाइटी वाले श्रीकांत त्यागी के रवैये से पहले से ही परेशान थे, लेकिन अपने रसूक के दम पर वो सबकी आवाज दबा देता था। साल 2019 में सोसाइटी वालों ने पहले ही त्यागी के अवैध निर्माण के खिलाफ अथॉरिटी से शिकायत की थी। मगर त्यागी अपने पहुंच के दम पर नोटिस वापस करवा देता था। मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ। त्यागी के महिला के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद से मामला काफी गंभीर हो गया है।

नोएडा पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीकांत त्यागी पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए त्यागी भाग गया है और बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है। नोएडा पुलिस की टीमें लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी और पीड़ित महिला की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Shrikant Tyagi: महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न
Shrikant Tyagi

वहीं, दूसरी ओर ओमेक्स सोसाइटी की सुरक्षा का कॉन्ट्रैक्ट जिस प्राइवेट कंपनी को दिया गया है, उसका लाइसेंस कैंसल करने के लिए नोएडा पुलिस ने पत्र लिखा है। बता दें कि सोसाइटी के लोगों का आरोप है कि गार्ड्स ने कोई एक्शन नहीं लिया था। सोसाइटी के लोगों का आरोप था कि त्यागी का कोई परिचित है, जिसकी वजह से त्यागी के अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही थी।

इस मामले का संज्ञान लेते हुए नोएडा के डीएम सुहास एल वाई ने कहा कि आरोपी के अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में पता चला है। जिसकी जांच जारी है। कानून तोड़ने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Shrikant Tyagi: क्या है पूरा मामला

Shrikant Tyagi: महिला के साथ बदसलूकी करने वाले Shrikant Tyagi के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, सोसाइटी में बंटी मिठाई, महिलाओं ने मनाया जश्न
Shrikant Tyagi

बता दें कि गालीबाज श्रीकांत त्यागी खुदको बीजेपी का नेता बताता है। उसने ओमेक्स आवासीय सोसाइटी के नियमों का उल्लगंन करते हुए अतिक्रमण कर रखा था। यही नहीं अभी 3 दिन पहले ही त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सोसाइटी में जबरन पौधा लगाने जा रहा था।

इसका विरोध करने वाली महिला के साथ उसने अभद्र व्यवहार और गाली गालौच की। खुदको बीजेपी का नेता बता कर उसने महिला के साथ धक्का-मुक्की की। वह विरोध से इतना भड़क गया था कि मारपीट पर उतारू हो गया। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में ले लिया है और त्यागी की तलाश में जुटी है।

संबंधित खबरें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here