बीजेपी सांसद बोले- 48 घंटे में जेल में होगा गालीबाज नेता Shrikant Tyagi, गृह मंत्री अमित शाह ने लिया मामले का संज्ञान

इसी मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड़ में दिख रही है जहां पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी, भाई और ड्राइवर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और उनकी चार गाड़ियों को भी जब्त किया है। पुलिस ने त्यागी की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो कई जगहों पर छापे मार रही हैं।

0
324
Shrikant Tyagi
बीजेपी सांसद बोले- 48 घंटे में जेल में होगा गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी, गृहमंत्री अमित शाह ने लिया मामले का संज्ञान

Shrikant Tyagi: दिल्ली से सटे नोएडा में महिला के साथ एक कथित भाजपा नेता के द्वारा बदसलूकी का मामला गरमाता जा रहा है। गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसके चलते विपक्ष भी भाजपा पर हमलावर है। हालांकि बीजेपी ने श्रीकांत त्यागी के पार्टी का नेता होने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी नेता के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। वहीं गालीबाज नेता वीडियो वायरल होने के बाद फरार हो गया है।

Shrikant Tyagi

पुलिस ने आरोपी नेता की पत्नी को हिरासत में लिया

इसी मामले को लेकर पुलिस भी एक्शन मोड में दिख रही है जहां पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की पत्नी, भाई और ड्राइवर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया और उनकी चार गाड़ियों को भी जब्त किया है। पुलिस ने त्यागी की तलाश के लिए चार टीमें गठित की हैं, जो कई जगहों पर छापे मार रही हैं।

Shrikant Tyagi

अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहा था गालीबाज नेता Shrikant Tyagi

बता दें कि ये पूरा मामला नोएडा के सेक्टर 93-बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी का है। बताया जा रहा है कि गालीबाज नेता श्रीकांत त्यागी अवैध कब्जा कर निर्माण करने की कोशिश कर रहा था। उसने सोसाइटी के ग्रीन बेल्ट में दर्जनभर से ज्यादा पेड़ लगाए थे। जिसके चलते सोसाइटी की ही निवासी एक महिला ने जब इसका विरोध किया आरोपी नेता ने उसके साथ बदसलूकी की। इतना ही श्रीकांत त्यागी ने उसे धक्का भी दिया, जो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है।

गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर सोसाइटी पहुंचे सांसद महेश शर्मा

इसी बीच नोएडा के सांसद महेश शर्मा ओमेक्स सोसाइटी में पहुंचे हैं। जहां पीड़ित महिला ने सांसद महेश शर्मा को पूरी घटना का विवरण दिया, इस दौरान महेश शर्मा ने ये साफ किया कि श्रीकांत त्यागी बीजेपी का सदस्य नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं यहां अमित शाह के आदेश पर आया हूं। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी दोषी है और वह बख्शा नहीं जाएगा। त्यागी पर 5 धाराएं और लगाई गईं। महेश शर्मा ने कहा कि 48 घंटे में श्रीकांत त्यागी जेल में होगा।

संबंधित खबरें…

केंद्रीय मंत्री Ajay Mishra Teni ने किया मतदान, बेटे आशीष मिश्रा लखीमपुर खीरी हिंसा में हैं मुख्य आरोपी

Lakhimpur Kheri Case: Rahul Gandhi ने BJP पर बोला हमला कहा- “देश के ढांचे को बीजेपी और RSS ने काबू किया है”, PM लखीमपुर खीरी नहीं गए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here