Lakhimpur Kheri Case: Rahul Gandhi ने BJP पर बोला हमला कहा- “देश के ढांचे को बीजेपी और RSS ने काबू किया है”, PM लखीमपुर खीरी नहीं गए

0
475
Rahul Gandhi
Rahalu Gandhi

लखीमपुर खीरी हिंसा (Lakhimpur Kheri Case) को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मीडिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीडिया के साथ देश का हर इंस्टीट्यूशन इस सरकार के हाथ में है। वहीं गांधी ने आरएसएस (RSS) पर भी हमला बोला राहुल गांधी ने कहा कि देश को आरएसएस चला रहा है। उन्होंने कहा कि 5 अक्तूबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) कल राजधानी लखनऊ में थे लेकिन वे लखीमपुर खीरी नहीं गए।

पोस्टमार्टम पर सवाल

किसानों के मुद्दे पर बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कुछ समय से देश के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। किसानों को जीप के नीचे कुचला जा रहा है। उनकी हत्या की जा रही है। भाजपा के मंत्री के बेटे पर कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।

उन्होंने आगे कह, “कल प्रधानमंत्री लखनऊ में थे मगर लखीमपुर खीरी नहीं जा पाए। ठीक से पोस्टमार्टम नहीं किया जा रहा है। आज हम 2 मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर खीरी जाकर उन परिवारों से मिलने की कोशिश करेंगे।”

पत्रकार ने सवाल किया कि प्रियंका ने पुलिस द्वारा बुरे बर्ताव की बात कही है। इसपर राहुल ने कहा कि हमें मार दीजिए, गाड़ दीजिए, हमारे साथ बुरा बर्ताव कीजिए, उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हमारी ट्रेनिंग ही ऐसी है। मुद्दा किसानों का है, उसकी बात करते रहेंगे।

तानाशाही चल रही है

उन्होंने कहा कि, देश में आज लोकतंत्र नहीं है। तानाशाही चल रही है। पीड़ित परिवारों से हमें मिलने नहीं दिया जा रहा है। राज्य की पुलिस रोक रही है। उन्होंने कहा कि प्रियंका पीड़ित परिवारों से मिलन के लिए लखीमपुर खीरी गईं थी। उन्हें दो दिन से बंद रखा गया है। हमने क्या गलती की है हमें पीड़ितों से क्यों नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में धारा 144 लागू है यह केवल 5 लोगों को रोकती है, हम 3 लोग जा रहे हैं। हमने उनको चिट्ठी लिख दिया है। विपक्ष का काम दबाव बनाने का है ताकि कार्रवाई हो।

उन्होंने कहा कि किसानों की आवाज को कुचला जा रहा है। देश की आवाज को दबाया जा रहा है। कितना भी दबा लो हम लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश करेंगे। हमे अपनी जान की कोई परवाह नहीं है।

यही भी पढ़ें:

APN Live Update: सुबह 10 बजे तक की तमाम बड़ी खबरें, आज लखीमपुर जाएंगे राहुल गांधी

Lakhimpur Kheri Case: सबूतों की भरमार, आरोपी नहीं हुए अभी तक गिरफ्तार, लखीमपुर खीरी जाएंगे Rahul Gandhi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here