Republic Day 2022: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें गणतंत्र दिवस परेड की झांकी में पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानियों को शामिल करने का अनुरोध किया है। दरअसल अगामी गणतंत्र दिवस परेड के लिए पश्चिम बंगाल की प्रस्तावित झांकी को अस्वीकृति मिली थी। बता दें कि गणतंत्र दिवस जल्द ही आने वाला है और इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के विजय चौक में बहुत ही शानदार परेड का आयोजन किया जाता है।
झांकी को बिना किसी कारण या औचित्य बताए खारिज कर दिया गया
Mamata Banerjee ने पीएम को लिखे अपने पत्र में लिखा कि यह हमारे लिए और भी चौंकाने वाली बात है कि झांकी को बिना किसी कारण या औचित्य बताए खारिज कर दिया गया। प्रस्तावित झांकी नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी Indian National Army की 125 वीं जयंती वर्ष पर उनके योगदान की याद में थी और उस झांकी में देश के बेटे और बेटियाें के कुछ शानदार चित्र प्रदर्शित किए जाने वाले थे। जिसमें ईश्वर चंद्र विद्यासागर, रवींद्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद, देशबंधु चित्तरंजन दास, श्री अरबिंदो, मातंगिनी हाजरा, नजरूल, बिरसा मुंडा और कई देशभक्त शामिल थे।
Republic Day 2022 की परेड रिहर्सल के लिए उचित प्रबंध किए गए
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस में आयोजित होने वाली परेड की रिहर्सल के चलते राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन में 17,18, 20 और 21 जनवरी 2022 को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा और आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
इसको लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ट्वीट किया, ”17-21 जनवरी से Republic Day 2022 की परेड रिहर्सल के लिए यातायात के उचित प्रबंध किए गए हैं। वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से हो इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस प्रतिबद्ध है। Delhi Police आपसे Traffic Advisory और नए अपडेट का पालन करने का आग्रह करती है।”
बता दें कि दिल्ली के गणतंत्र दिवस में होने वाली परेड देश की सबसे लंबी और महत्वपूर्ण परेड है। यह परेड हर साल 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ में होती है। स्वतंत्रता दिवस पर यह आकर्षण का केंद्र होती है। राजपथ में होने वाली है यह परेड 3 दिन तक चलती है और पहली बार इसका आयोजन 1950 में हुआ था।
यह भी पढ़ें: